Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए खास पर्व है, जिसे भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान शिव और देवी पार्वती की उपासना की जाती है, जिसके प्रभाव से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। इसके अलावा पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद भी महिलाओं को प्राप्त होता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक यह दिन शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक है, इसलिए उनकी उपासना रिश्तों में समझ, विश्वास और प्रेम का संचार होता है।
वहीं हरतालिका तीज पर महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाकर उन्हें पूजती हैं। यही नहीं पति की लंबी उम्र, तरक्की, सेहत, संतान प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत भी रखती है, जिसका पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त 2025 को हरतालिका तीज मनाई जाएगी। इस तिथि पर पूजा के लिए शुभ संयोग बने हुए हैं। ऐसे में आप इन मंत्रों का स्मरण अवश्य करें। इससे मानसिक शांति, आध्यात्मिक लाभ, वैभव, धन, और शक्ति मिलती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।