चैत्र पूर्णिमा मुहूर्त
चैत्र पूर्णिमा तिथि 26 अप्रैल 2021, सोमवार, दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से शुरू हो चुकी है, जिसका समापन आज सुबह 09 बजकर 01 मिनट पर होगा।
चैत्र पूर्णिमा के दिन होती है हनुमान जयंती
चैत्र पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव होता है। इसलिए प्रति वर्ष इस दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, चैत्र माह में पूर्णिमा तिथि के दिन मां अंजनी की कोख से हनुमान जी का जन्म हुआ था।
चैत्र पूर्णिमा का महत्व
चैत्र पूर्णिमा नवसंवत्सर की पहली पूर्णिमा होती है। इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करने से जातकों सुख, धन और वैभव की प्राप्ति होती है। इस दिन विष्णु जी के स्वरूप भगवान सत्यनारायण की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। साथ ही इस दिन सत्यनारायण का व्रत करने से जातकों को समस्त प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलता है।