Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे चैत्र शुक्ल में मनाया जाता है। ये नौ दिन देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना और उपवास के लिए जाने जाते हैं। कहते हैं कि यदि नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि-विधान से उपासना की जाए, तो साधक पर उनकी विशेष कृपा बरसती है। धार्मिक ग्रंथों में चैत्र नवरात्रि को माता का आशीर्वाद पाने का बेहतरीन अवसर माना गया है, क्योंकि इन दिनों देवी का आगमन पृथ्वी लोक पर होता है। इसलिए घर, मंदिर, पूजा पंडालों से लेकर सभी जगहों पर देवी की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है।
इस बार 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जिसका समापन 6 अप्रैल 2025 के दिन किया जाएगा। वहीं इस वर्ष मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जो बेहद शुभ है। ऐसे में नवरात्रि का पहला दिन पूजा-पाठ के लिए कल्याणकारी माना जा रहा है। लेकिन इस दौरान नवरात्रि के पहले दिन इन तीन कार्यों को करने से बचना चाहिए, अन्यथा समस्या हो सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते है...