22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन 30 मार्च को होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होता है। हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा पृथ्वी पर आती है और अपने सभी भक्तों की हर तरह की मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। चैत्र प्रतिपदा तिथि पर सबसे पहले कलश स्थापना होती है फिर लगातार नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा-आराधना और साधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि का व्रत रखने और नौ दिनों तक देवी की उपासना के दौरान कई बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों तक कौन-कौन से सी गलतियों को करने से बचना चाहिए।