Chaitra Month 2022 Hindu Calendar In Hindi: चैत्र का महीना हिंदी पंचांग का पहला माह होता है जो अब शुरू हो चुका है। चैत्र के महीने में ही नव संवत् भी आरंभ होता है। 01 अप्रैल 2022 को चैत्र अमावस्या के बाद संवत् 2028 खत्म हो जाएगा फिर इसके बाद चैत्र नवरात्रि से नवसंवत् 2029 शुरू होगा। इस दिन को गुड़ी पड़वा कहा जाता है जो कि महाराष्ट्र में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। चैत्र का महीना 16 अप्रैल तक रहेगा। इस चैत्र के महीने में बहुत ही महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे। 02 अप्रैल को नया हिंदू नववर्ष, इसके पहले 01 अप्रैल को चैत्र अमावस्या,फिर 02 अप्रैल को ही उगाडी, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना, गुड़ी पड़वा, 03 अप्रैल को चेटी चंड, 10 अप्रैल को राम नवमी, बैशाखी , हनुमान जयंती, कामदा एकादशी,यमुना छठ,गणगौर,प्रदोष व्रत और चतुर्थी व्रत जैसे त्योहार मनाएं जाएंगे।