फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masik Shivratri 2025: चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि कब? इस बार बनेंगे दो शुभ योग, करें इन मंत्रों का जाप

Wed, 26 Mar 2025 06:54 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार की मासिक शिवरात्रि पर विशेष संयोगों बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि किस दिन मनाई जाएगी। 
विज्ञापन
1 of 5
चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि - फोटो : adobe stock
Masik Shivratri 2025: हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दिन शिव परिवार की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को रखने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस व्रत से विवाहित महिलाओं के सौभाग्य में वृद्धि होती है, जबकि अविवाहित कन्याओं को उत्तम वर प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। इस बार की मासिक शिवरात्रि पर विशेष संयोगों बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि किस दिन मनाई जाएगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कब है चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि? - फोटो : adobe stock
कब है चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि?
दृक पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 27 मार्च गुरुवार को रात 11:03 बजे से प्रारंभ होकर 28 मार्च, शुक्रवार को शाम 7:55 बजे तक रहेगी। इस दिन निशिता काल में पूजन का विशेष महत्व होने के कारण मासिक शिवरात्रि का पर्व 27 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा।
 

Ram Navami 2025: राम नवमी पर करें इन मंत्रों का जाप, नोट कर लें सही तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार, ये घटनाएं देती हैं अच्छे दिन आने के संकेत

विज्ञापन

3 of 5
शुभ योग - फोटो : adobe stock
शुभ योग
इस बार मासिक शिवरात्रि पर दो शुभ योग बन रहे हैं। सुबह 9:25 बजे तक साध्य योग रहेगा, जिसे सफलता व सिद्धि दिलाने वाला माना जाता है। इसके बाद शुभ योग प्रारंभ होगा, जो अगले दिन 28 मार्च को सुबह 5:57 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा दिनभर शतभिषा नक्षत्र रहेगा, जो 12:34 बजे समाप्त होगा और इसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा।

4 of 5
मासिक शिवरात्रि का महत्व - फोटो : adobe stock
मासिक शिवरात्रि का महत्व
इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिव कृपा से कष्टों, रोगों और दोषों का निवारण होता है। रात्रि में विशेष रूप से शिव मंत्रों का जाप करने से आध्यात्मिक लाभ मिलता है। साथ ही  रुद्राभिषेक कराने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मासिक शिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : freepik
मासिक शिवरात्रि पर करें इन मंत्रों का जाप

ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्!

करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा ।
श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधं ।
विहितमविहितं वा सर्वमेतत्क्षमस्व ।
जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो ॥
 

Chaitra Amavasya 2025: कब है चैत्र मास की अमावस्या? जानें तिथि और पितरों को खुश करने की विधि

Chanakya Niti: ऐसे लोगों से कभी न करें दुश्मनी, बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें