Bhai Dooj 2026: ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, भाई दूज पर राशि के अनुकूल वस्तुएं देना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि भाई दूज पर किस राशि की बहन को कौन-सा तोहफा देना अच्छा रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Bhai Dooj 2026: दिवाली के उत्सव की रौनक के बाद अब बारी है भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को खास बनाने वाले भाई दूज की। इस पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना प्यार और स्नेह जाहिर करते हैं। तिलक, मिठाइयों और उपहारों के बीच यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में खुशियों के नए रंग भर देता है।
हालांकि, हर साल भाइयों के सामने एक सवाल जरूर खड़ा होता है कि आखिर इस बार अपनी बहन को ऐसा कौन-सा तोहफा दिया जाए, जो उसे पसंद भी आए और उसके लिए शुभ भी साबित हो। अगर आप भी गिफ्ट को लेकर असमंजस में हैं, तो इस बार अपनी बहन की राशि के अनुसार उपहार चुन सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, राशि के अनुकूल वस्तुएं देना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि भाई दूज पर किस राशि की बहन को कौन-सा तोहफा देना अच्छा रहेगा।
राशि के अनुसार बहनों को दें ये खास उपहार
- फोटो : amarujala
राशि के अनुसार बहनों को दें ये खास उपहार
मेष राशि: मेष राशि की बहनों को सक्रिय रहना और नई गतिविधियों में हिस्सा लेना पसंद होता है। ऐसे में उन्हें फिटनेस से संबंधित कोई उपयोगी सामान या एडवेंचर ट्रिप का वाउचर दिया जा सकता है। इसके अलावा लाल रंग की कोई वस्तु भी उनके लिए शुभ मानी जाती है।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amarujala
वृषभ राशि: इस राशि की महिलाओं को खूबसूरत और आकर्षक चीजें पसंद आती हैं। भाई दूज पर इन्हें हीरे के आभूषण, शानदार सिल्क की साड़ी या घर को सजाने वाला कोई प्रीमियम डेकोर आइटम भेंट कर सकते हैं।
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : amarujala
मिथुन राशि: मिथुन राशि की बहन के लिए सोने या चांदी की अंगूठी में पन्ना जड़वाकर देना अच्छा विकल्प हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में पन्ने को इस राशि के लिए शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amarujala
कर्क राशि: कर्क राशि की बहनों के लिए सफेद रंग से जुड़ा उपहार चुनना अच्छा रहेगा। आप उन्हें सफेद रंग के कपड़े, खूबसूरत दुपट्टा या कोई दूसरी पसंदीदा वस्तु दे सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : amarujala
सिंह राशि: सिंह राशि की महिलाओं को आकर्षक और फैशनेबल चीजें पसंद आती हैं। उन्हें स्टाइलिश ज्वेलरी, डिजाइनर आउटफिट या लाल रंग से जुड़ा कोई खूबसूरत उपहार देकर खुश कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : amarujala
कन्या राशि: कन्या राशि की बहनों को भाई दूज पर पन्ने से जुड़ा कोई आभूषण या एक्सेसरी भेंट करना शुभ माना जाता है। आप उनके लिए पन्ने की अंगूठी या कोई छोटी-सी आकर्षक ज्वेलरी चुन सकते हैं।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : amarujala
तुला राशि: तुला राशि की बहनों के लिए स्टाइल और खूबसूरती से जुड़ी चीजें बेहतर रहेंगी। उन्हें कोई शानदार परफ्यूम, डिजाइनर घड़ी या खूबसूरत कलाकृति उपहार में दे सकते हैं।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : amarujala
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि की बहनों को खुश करने के लिए सुंदर आभूषण, पसंदीदा खुशबू वाला परफ्यूम या उनकी रुचि के अनुसार कोई अच्छी किताब खरीद सकते हैं।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : amarujala
धनु राशि: धनु राशि की महिलाओं को नई जगहों की सैर करना और घूमना-फिरना पसंद होता है। ऐसे में उनके लिए ट्रैवल बैग, जरूरी ट्रैवल एक्सेसरीज या किसी खूबसूरत जगह की यात्रा का वाउचर अच्छा उपहार हो सकता है।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : amarujala
मकर राशि: मकर राशि की बहन अगर नौकरी करती हैं या पढ़ाई में व्यस्त रहती हैं, तो उनकी जरूरत के मुताबिक कोई उपयोगी गिफ्ट चुनें। उन्हें ऑफिस बैग, स्मार्ट ऑर्गेनाइजर या काम आने वाला कोई गैजेट दे सकते हैं।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : amarujala
कुंभ राशि: कुंभ राशि की बहनों को आधुनिक तकनीक और नए गैजेट्स आकर्षित कर सकते हैं। उनके लिए ब्लूटूथ स्पीकर, वायरलेस ईयरबड्स या कोई उपयोगी स्मार्ट डिवाइस अच्छा विकल्प रहेगा।
मीन राशि: मीन राशि की बहनों के लिए प्रकृति से जुड़ा उपहार चुनना अच्छा रहेगा। उन्हें कोई खूबसूरत इनडोर प्लांट या हरा-भरा पौधा भेंट कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं में पौधों को सकारात्मकता और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।