फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा शुभ फल

Mon, 16 Jan 2023 04:16 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : amar ujala
Bhog Prasad for Basant Panchmi: माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पचंमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि वसंत पंचमी के शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। वसंत पंचमी से वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। इस बार वसंत पंचमी 25 जनवरी 2023 सनातन धर्म में मां सरस्वती की उपासना का विशेष महत्व है, क्योंकि ये ज्ञान की देवी हैं। मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी और देवी काली का भी आशीर्वाद मिलता है। किसी भी पूजा में प्रसाद का महत्व भी होता है। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पूजा के दौरान प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। अगर आप भी मनचाहा फल चाहते हैं और मां सरस्वती को खुश करना चाहते हैं तो इन चीजों का भोग जरूर लगाएं।
विज्ञापन

2 of 5
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : istock
राजभोग
मां सरस्वती को पूजा में सफेद और पीली वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। वसंत का मुख्य रंग पीला होता है और मान्यता के अनुसार पीली वस्तु अर्पित करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं। मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए राजभोग का भोग लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग
केसर हलवा
सरस्वती पूजा में केसर हलवा एक पारंपरिक भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। इसका भोग लगाने से मां सरस्वती सारे कष्टों को हर लेती हैं। 

4 of 5
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : boondi
बूंदी 
धार्मिक मान्यता के अनुसार मां सरस्वती को बूंदी बहुत ही प्रिय है। इसके साथ ही गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को बूंदी के लड्डू या बूंदी का भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद को जरूरतमंदों में वितरित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : istock
बेसन के लड्डू
बेसन के पीले रंग के कारण इस मिठाई को सरस्वती पूजा पर भावना का प्रतीक माना जाता है। आप मां सरस्वती की पूजा के दौरान बेसन के लड्डू भी प्रसाद में अवश्य शामिल करें। बेसन से बने लड्डू शुभ माने जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें