Happy Baisakhi Wishes Images : हर साल अप्रैल महीने में बैसाखी का पर्व मनाया जाता है। आप अपने करीबियों और रिश्तेदारों को ये शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें बधाई दे सकते हैं।
Baisakhi 2025: हर साल अप्रैल महीने में बैसाखी का पर्व मनाया जाता है। खासतौर पर यह उत्तर भारत में अत्यधिक धूमधाम से मनाया जाता है। मुख्य रूप से यह त्योहार नई फसल की कटाई की खुशी का प्रतीक माना जाता है। बैसाखी का पर्व मुख्य रूप से सिख समुदाय के लिए धार्मिक महत्व भी रखता है। दरअसल, इस दिन गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
बैसाखी को मेष संक्रांति भी कहा जाता है और यह भारतीय परंपरा, संस्कृति और धार्मिक भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह दिन न केवल किसानों के लिए खुशियों और मेहनत का फल पाने का प्रतीक होता है, बल्कि सिख समुदाय के लिए भी गौरव और आस्था का दिन होता है। यह त्योहार सामाजिक एकता, समृद्धि और उत्साह का प्रतीक है, जो भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता को उजागर करता है। आप अपने करीबियों और रिश्तेदारों को ये शुभकामना संदेश भेजकर उन्हें बधाई दे सकते हैं।
खुशियां और आपका जनम-जनम का साथ हो
हर किसी की जुबान पर आपकी ही बात हो
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी
तो आपके सिर पर वाहे गुरु का हाथ हो
बैसाखी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 8
बैसाखी की शुभकामनाएँ 2025
- फोटो : Amar Ujala
सुबह से शाम तक वाहे गुरु की कृपा
ऐसे ही गुजरे हर एक दिन
न कभी हो किसी से गिला-शिकवा
एक पल न गुजरे खुशियों बिन
बैसाखी की शुभकामनाएं
4 of 8
बैसाखी की शुभकामनाएँ 2025
- फोटो : Amar Ujala
नच ले गाले सबके साथ
आई है बैसाखी लेकर खुशियों की सौगात
मस्ती में झूम और खीर पूरी खा
सिर पर सदा बना रहे वाहे गुरु का हाथ
बैसाखी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 8
बैसाखी की शुभकामनाएँ 2025
- फोटो : Amar Ujala
बैसाखी आई, साथ में ढेर सारी खुशियां लाई
तो भंगड़ा पाओ, खुशी मनाओ
मिलकर सब बंधु भाई
बैसाखी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 8
बैसाखी की शुभकामनाएँ 2025
- फोटो : Amar Ujala
सुनहरी धूप बरसात के बाद
थोड़ी सी खुशी हर बात के बाद
उसी तरह हो मुबारक आपको
बैसाखी की नई सुबह कल रात के बाद
बैसाखी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
7 of 8
बैसाखी की शुभकामनाएँ 2025
- फोटो : Amar Ujala
वाहे गुरु का आशीष बना रहे सदा
बस यही कामना है हमारी
हर घर में बनी रहे खुशहाली
बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं
बैसाखी की शुभकामनाएं