फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

August 2025 Festival List: कब है रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, तीज और गणेश चतुर्थी? यहां देखें पूरी लिस्ट

Fri, 01 Aug 2025 06:42 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

August Hindu Festivals: अगस्त का महीना 2025 में धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दौरान सावन, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे महत्वपूर्ण पर्व श्रद्धा से मनाए जाएंगे। इसलिए व्रत-त्योहारों की सही तिथियां जानकर पूजा और तैयारी करना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 8
अगस्त माह के व्रत त्योहार - फोटो : amarujala
August Maah Ke Vrat Tyohar:  अगस्त का महीना हर वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। यह महीना आस्था, परंपरा और भक्ति से जुड़ी अनेक शुभ तिथियों को अपने साथ लेकर आता है। विशेष रूप से भगवान शिव, श्रीकृष्ण और श्रीगणेश से जुड़े पर्व जैसे सावन का अंतिम सोमवार, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और राधा अष्टमी इस महीने को भक्तिभाव से सराबोर कर देते हैं।
Sawan 2025: सावन में क्यों की जाती है हनुमान जी की पूजा ? जानिए कारण और महत्व
साल 2025 में अगस्त का महीना और भी विशेष हो गया है, क्योंकि कई बड़े व्रत-त्योहार एक-दूसरे के समीप आ रहे हैं। इससे भक्तों में उत्साह और धार्मिक ऊर्जा का संचार पहले से कहीं अधिक देखा जा रहा है। ऐसे में यह ज़रूरी हो जाता है कि सभी महत्वपूर्ण पर्वों की तिथियों की जानकारी पहले से हो, ताकि श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से पूजा और व्रत की तैयारियां कर सकें।आइए, जानते हैं अगस्त 2025 में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी सूची। 
August Monthly Horoscope: अगस्त माह में ग्रहों की चाल का 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव ? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 8
festivals Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला
अगस्त 2025 के व्रत-त्योहार की तिथियां
  • 1 अगस्त – मासिक दुर्गाष्टमी
  • 4 अगस्त – सावन का चौथा सोमवार
  • 5 अगस्त – चौथा मंगला गौरी व्रत, पुत्रदा एकादशी, दामोदर द्वादशी
  • 6 अगस्त – बुध प्रदोष व्रत
  • 8 अगस्त – वरलक्ष्मी व्रत, हयग्रीव जयन्ती
  • 9 अगस्त – राखी, गायत्री जयन्ती, नारली पूर्णिमा, संस्कृत दिवस, सावन पूर्णिमा व्रत
  • 10 अगस्त – भाद्रपद प्रारंभ, गायत्री जापम
  • 12 अगस्त – कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी
  • 13 अगस्त – नाग पंचम
  • 14 अगस्त – बलराम जयन्ती, रांधण छठ
  • 15 अगस्त – , शीतला सप्तमी 
  • 16 अगस्त – कृष्ण जन्माष्टमी, दही हांडी, कालाष्टमी
  • 17 अगस्त – सिंह संक्रांति, सूर्य गोचर, मलयालम नव वर्ष
  • 19 अगस्त – अजा एकादशी
  • 20 अगस्त – बुध प्रदोष व्रत
  • 21 अगस्त – मासिक शिवरात्रि
  • 22 अगस्त – पिठोरी अमावस्या
  • 23 अगस्त – पोला, भाद्रपद अमावस्या
  • 25 अगस्त – वराह जयन्ती
  • 26 अगस्त – हरतालिका तीज, गौरी हब्बा
  • 27 अगस्त – गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी
  • 28 अगस्त – ऋषि पंचमी, संवत्सरी पर्व
  • 30 अगस्त – ललिता सप्तमी
  • 31 अगस्त – राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ
विज्ञापन

3 of 8
Grah Gochar August 2025 - फोटो : adobe stock
अगस्त 2025 में ग्रह गोचर की महत्वपूर्ण तिथियां
  • 9 अगस्त – कर्क राशि में बुध ग्रह का उदय
  • 11 अगस्त – कर्क राशि में बुध ग्रह मार्गी
  • 17 अगस्त – सिंह राशि में सूर्य ग्रह का गोचर
  • 21 अगस्त – कर्क राशि में शुक्र ग्रह का गोचर
  • 29 अगस्त – कर्क राशि में बुध ग्रह अस्त
  • 30 अगस्त – सिंह राशि में बुध ग्रह का गोचर

4 of 8
रक्षा बंधन - फोटो : Freepik
रक्षाबंधन- हिन्दू पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त की देर रात 1:24 पर ही आ जाएगी। यानी पूर्णिमा तिथि सूर्योदय में आने के कारण रक्षाबंधन 9 अगस्त को ही मनाई जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
कजरी तीज 2025 - फोटो : freepik
कजरी तीज- भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के तीसरे दिन कजरी तीज मनाई जाती है। कजरी तीज 12 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। कजरी या सातुड़ी तीज को कजली तीज और बड़ी तीज भी कहते है।
विज्ञापन

6 of 8
हरतालिका तीज - फोटो : Adobe stock
हरतालिका तीज- भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को मनाई जाने वाली तीज हरतालिका तीज कहलाती है।  इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025 को है। 
विज्ञापन

7 of 8
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 - फोटो : Adobe Stock
कृष्ण जन्माष्टमी- भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को देर रात 11 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी। और इसका समापन 16  अगस्त को रात 09 बजकर 34 मिनट पर होगा। अतः 16 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन

8 of 8
गणेश चतुर्थी - फोटो : PTI
गणेश चतुर्थी- भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट पर होगा, जिसका समापन अगले दिन यानी 27 अगस्त को 3 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें