फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sankashti Chaturthi 2025: अप्रैल में किस दिन मनाई जाएगी संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय समय

Tue, 15 Apr 2025 06:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार अप्रैल की संकष्टी चतुर्थी पर दो शुभ योग बन रहे हैं, हालांकि इस दिन भद्रा काल भी रहेगा, लेकिन वह स्वर्ग लोक में स्थित होगा। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय।
विज्ञापन
1 of 5
April Sankashti Chaturthi 2025 Date - फोटो : freepik
April Sankashti Chaturthi 2025 Date: हर मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। वैशाख मास की संकष्टी चतुर्थी को 'विकट संकष्टी चतुर्थी' कहा जाता है। इस विशेष दिन पर भक्त उपवास रखते हैं और विधि पूर्वक भगवान गणेश की पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस व्रत से जीवन में आ रहे कष्टों का निवारण होता है और गणेश जी की कृपा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

इस बार अप्रैल की संकष्टी चतुर्थी पर दो शुभ योग बन रहे हैं, हालांकि इस दिन भद्रा काल भी रहेगा, लेकिन वह स्वर्ग लोक में स्थित होगा। इसलिए इसका नकारात्मक प्रभाव पृथ्वी पर नहीं पड़ेगा। इस उपवास का समापन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद होता है, इसलिए चंद्रोदय के समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय...
 

Mohini Ekadashi 2025: मई में कब मनाई जाएगी मोहिनी एकादशी? जानें व्रत का महत्व और पूजन विधि

Guruwar Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित, जानिए इस दिन केले के पेड़ का पूजन करने के लाभ और महत्व

विज्ञापन

2 of 5
अप्रैल संकष्टी चतुर्थी 2025 तिथि - फोटो : freepik
अप्रैल संकष्टी चतुर्थी 2025 तिथि
दृक पंचांग के अनुसार वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 16 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 1:16 बजे से प्रारंभ होकर 17 अप्रैल, गुरुवार को दोपहर 3:23 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार यह व्रत 16 अप्रैल को रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik
पूजा का शुभ मुहूर्त
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में यानी सुबह 4:26 बजे से 5:10 बजे के बीच स्नान कर लें और गणेश जी की पूजा का संकल्प लें। उसके बाद सूर्योदय के पश्चात विधि पूर्वक पूजन करें। उस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। हालांकि, विजय मुहूर्त दोपहर 2:30 बजे से 3:21 बजे तक और अमृत काल शाम 6:20 बजे से रात 8:06 बजे तक रहेगा।

4 of 5
शुभ योगों का संयोग - फोटो : freepik
शुभ योगों का संयोग
इस बार संकष्टी चतुर्थी के दिन दो अत्यंत शुभ योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। इन योगों में किया गया कार्य विशेष फलदायी होता है और किसी भी शुभ कार्य की सफलता की संभावना प्रबल होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंद्रोदय का समय - फोटो : freepik
चंद्रोदय का समय
व्रत पूरा करने के लिए रात में चंद्रमा को अर्घ्य देना आवश्यक है। इस दिन चंद्रमा रात 10:00 बजे दिखाई देगा। अर्घ्य देने के लिए दूध, जल और सफेद पुष्पों का प्रयोग करना चाहिए।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें