फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत चतुर्दशी पर करने जा रहे हैं गणेश विसर्जन? जानें शुभ मुहूर्त और जरूरी नियम

Fri, 25 Sep 2026 05:51 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ganesh Visarjan 2026: इस साल 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी है। इस दिन गणेश उत्सव का समापन भी गणेश विसर्जन के साथ किया जाएगा। ऐसे में आइए इसके महत्व और नियम को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Ganesh Visarjan 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Ganesh Visarjan 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इस साल अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को है। इसी के साथ 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन भी गणपति विसर्जन के साथ किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु और गणेश जी की पूजा की जाती है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती हैं। वहीं, अनंत चतुर्दशी के शुभ मौके पर देशभर में पूजा-पाठ से लेकर गणेश विसर्जन की विशेष रौनक देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे हैं, तो इसके महत्व, शुभ मुहूर्त और जरूरी नियमों के बारे में जान लीजिए।

बुध गोचर 2026: 26 सितंबर से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें बचाव के उपाय

विज्ञापन

2 of 4
Ganesh Visarjan 2026 - फोटो : AI
गणेश विसर्जन 2026 का शुभ मुहूर्त
  • अभिजीत मुहूर्त-सुबह 11 बजकर 48 मिनट से लेकर 12 बजकर 36 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त-शाम को 6 बजकर 14 मिनट से लेकर 6 बजकर 38 मिनट तक

शनि साढ़ेसाती: इस एक राशि वालों के लिए आने वाले दिन अहम, 11 दिसंबर तक रहें सतर्क

विज्ञापन

3 of 4
Ganesh Visarjan 2026 - फोटो : AI
दिन का चौघड़िया
चर - 06:10 - 07:39
लाभ- 07:39 - 09:09
अमृत -09:09 - 10:38
काल -10:38 - 12:08
शुभ- 12:08 - 13:37
रोग - 13:37 - 15:07
उद्वेग - 15:07 - 16:36
चर -16:36 - 18:06

रात का चौघड़िया 
रोग -  18:06 - 19:36
काल - 19:36 - 21:07
लाभ -  21:07 - 22:38
उद्वेग - 22:38 - 00:08, 26  सितंबर
शुभ-  00:08 - 01:39, 26  सितंबर
अमृत - 01:39 - 03:09, 26 सितंबर
 चर-   03:09 - 04:40, 26 सितंबर
रोग - 04:40 - 06:10, 26 सितंबर
 
विज्ञापन

4 of 4
Ganesh Visarjan 2026 - फोटो : freepik
विसर्जन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
  • गणेश विसर्जन से पहले भगवान गणेश को स्नान कराएं। इसके बाद उन्हें स्वच्छ वस्त्र पहनाकर फूलों और आभूषणों से उनका शृंगार करें।
  • इस दिन गणपति बप्पा को उनके प्रिय मोदक और लड्डुओं का भोग लगाएं। इसके बाद विधि-विधान से पूजा और आरती करें
  • विसर्जन से पहले भगवान गणेश को दूर्वा घास और पुष्प अर्पित करें। साथ ही पूजा के दौरान हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा मांगें।
  • गणेश विसर्जन के समय 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें। 

अनंत चतुर्दशी 2026: 25 सितंबर को घर पर कैसे करें गणपति विसर्जन? जानें पूरे दिन के शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें