फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कभी भी न लगाएं हनुमानजी की ऐसी तस्वीरें, नहीं मिलती पूरी कृपा 

Wed, 04 Oct 2017 10:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 10
राम भक्त हनुमान जल्द प्रसन्न होने वाले भगवान माने जाते हैं। हम हनुमान जी की कृपा पाने के लिए मंदिर जाकर उनकी पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ करते हैं। साथ ही घर के मंदिर में हनुमान जी मूर्ति और तस्वीर को रखते हैं, लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि भगवान के किस स्वरूप को घर में विराजित किया जाए और किसको नहीं। बजरंग बली के कुछ रूपों को घर नहीं रखना चाहिए इससे घर में परेशानियां आती हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी की कौन सी तस्वीरों घर में नहीं रखनी चाहिए।

पढ़ें- करवा चौथ 2017: व्रत वाले दिन न करें ये 5 बड़ी गलतियां, पड़ सकती हैं भारी
विज्ञापन

2 of 10
घर के मंदिर में भगवान हनुमान जी की ऐसी तस्वीर कभी भी नहीं लगानी चाहिए जिसमें उन्होनें अपनी छाती को चीर रखा हो।
विज्ञापन

3 of 10
ऐसी तस्वीर जिसमें हनुमान जी ने अपने कंधों पर भगवान राम और लक्ष्मण को बैठा रखा हो उस तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए।

पढ़ें-  कहीं आप भी तो इन मूर्तियों को नहीं रखते अपने घर के मंदिर में, होता है अशुभ

4 of 10
जिस तस्वीर में हनुमान जी संजीवनी लिए हुए आकाश में उड़ रहें हो ऐसी तस्वीर को घर में नहीं लगाना चाहिए। हनुमान जी के मूर्ति की पूजा हमेशा स्थिर अवस्था में ही करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 10
राक्षसों का संहार करते हुए या फिर लंका दहन की तस्वीरों को घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरों से जीवन में परेशानियों का अंत आसानी से नहीं होता है।
विज्ञापन

6 of 10
अगर बात करें किस तरह की हनुमानजी मूर्ति या तस्वीरें को लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती है तो हनुमान जी की युवा अवस्था में पीले रंग के वस्त्र पहने हुए चित्र लगाना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 10
पढ़ाई वाले कमरे में हनुमानजी की लंगोट पहने वाली तस्वीरे लगाना चाहिए। इससे पढ़ाई में मन एकाग्र होता है।

8 of 10
जिस तस्वीर में हनुमान जी भगवान राम की सेवा कर रहें हों उसको लगाने से घर में धन की वर्षा होती है।

9 of 10
घर में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकने के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति को लगाना चाहिए।
विज्ञापन

10 of 10
घर में अक्सर लड़ाई-झगड़ा हो रहा तो हनुमान जी का बैठी मुद्रा में लाल रंग का चित्र दक्षिण की दिशा में लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें