फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया पर सुख-समृद्धि के लिए राशि के अनुसार करें दान

Mon, 10 May 2021 01:59 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Akshaya Tritiya 2021: मांगलिक कार्यों के लिए इस तिथि को बहुत ही शुभ माना जाता है। - फोटो : अमर उजाला
हिंदू कलेंडर के अनुसार अक्षय तृतीया का त्योहार हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 14 मई, शुक्रवार को पड़ रही है। पुराणों में उल्लेख है कि अक्षय तृतीया सभी पापों का नाश करने वाली एवं सभी सुखों को प्रदान करने वाली तिथि है। इस दिन किया गया दान-पुण्य एवं सत्कर्म अक्षय रहता है अर्थात कभी नष्ट नहीं होता। वैसे तो इस दिन कोई भी व्यक्ति अपनी भावना और श्रृद्धा के अनुसार कुछ भी दान करके पुण्य लाभ कमा सकता है, परन्तु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपनी राशि के अनुसार अक्षय तृतीया पर दान पुण्य और पूजा पाठ करें तो आपकी सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होंगी।
विज्ञापन

2 of 8
राशि
मेष एवं वृश्चिक राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। इन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन आटा, चीनी,गुड़, सत्तू, फल या मीठे व्यंजनों का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है एवं धन-सम्पत्ति का लाभ होता है।इसके अलावा भूमि-भवन से जुडी समस्याएं भी दूर होती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
राशि
वृषभ एवं तुला राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी शुक्र हैं। इन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर कलश में जल भरकर दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को धन लाभ और शुक्र दोष का प्रभाव कम किया जा सकता है। इन राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन सफेद वस्त्रों, दूध, दही, चावल, खांड आदि का दान करना भी बहुत फलदायी होगा।

4 of 8
मिथुन
मिथुन एवं कन्या राशि
इन राशियों के स्वामी बुध होते है। मिथुन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर मूंग की दाल,हरी सब्जियां और गाय को चारा दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे सुख समृद्धि और धन का लाभ मिलेगा एवं मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 8
राशि
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि से संबंधित लोगों को अक्षय तृतीया के दिन चांदी, मोती, खीर, चावल, चीनी, घी और जल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ होता है घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होकर सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

6 of 8
राशि
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातक को अक्षय तृतीया के दिन सूर्य को जल देना चाहिए तथा गुड, गेहूं, सत्तू, तांबा आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान सूर्य नारायण की कृपा आप पर बनी रहेगी एवं घर के सभी सदस्य स्वस्थ्य और समृद्धि रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
राशि
धनु एवं मीन राशि
इन दोनों राशियों के स्वामी बृहस्पति हैं। बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए इन राशियों के जातकों को इस दिन पीले कपड़े, हल्दी, पपीता, चना, चने की दाल, केसर, पीली मिठाईयां व जल का दान करना श्रेष्ठ रहता है।मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय रहता है एवं माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।  
विज्ञापन

8 of 8
राशि
मकर एवं कुंभ राशि
इन राशि के स्वामी सूर्यपुत्र शनिदेव हैं।जन्म कुंडली में शनि के अशुभ प्रभाव में कमी तथा शुभ प्रभाव में वृद्धि के लिए इन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन किसी बर्तन में तिल का तेल रखकर घर के पूर्वी किनारे पर रखें, धन लाभ होगा। इस दिन तिल, नारियल,चने का सत्तू,गरीब और असहाय लोगों के लिए वस्त्र और दवाइयों का दान करने से समय अनुकूल रहेगा एवं आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें