फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyeshtha Purnima 2025 Date: 10 या 11 जून आखिर कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा? ज्योतिषाचार्य से जानें सही तिथि

Sat, 31 May 2025 05:55 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस वर्ष ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि और स्नान दान की तिथि में बहुत लोगों को संशय है। आइए इस लेख ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा के बारे में ज्योतिषाचार्य से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ज्येष्ठ पूर्णिमा - फोटो : Adobe Stock
Jyeshtha Purnima 2025: हिंदू धर्म में प्रत्येक पूर्णिमा तिथि का अपना विशेष महत्व होता है, लेकिन ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा का स्थान अत्यंत पवित्र और खास माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा का विधान है। विवाहित महिलाएं इस दिन वट पूर्णिमा का व्रत भी रखती हैं, जो पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए समर्पित है। इस बार तिथियों को लेकर कुछ लोगों के मन में संशय है, कुछ लोग 10 जून बता रहे हैं तो कुछ लोग 11 जून। ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि ज्येष्ठ पूर्णिमा सही तिथि क्या है?
 
पंचांग गणना के अनुसार, वर्ष 2025 में ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि 10 जून, मंगलवार को सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होगी और इसका समापन अगले दिन 11 जून, बुधवार को दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर होगा। इस तिथि विस्तार के कारण ही भक्तों के मन में दुविधा उत्पन्न हो रही है कि पूर्णिमा का व्रत किस दिन रखा जाए।
विज्ञापन

2 of 5
ज्येष्ठ पूर्णिमा - फोटो : Freepik
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025 तिथि
ज्योतिषाचार्य मनोज कुमार द्विवेदी बताते हैं कि पूर्णिमा का व्रत 10 जून 2025, मंगलवार को रखा जाएगा। इसका कारण यह है कि पूर्णिमा तिथि का आरंभ 10 जून को दिन में हो रहा है और यह पूरी रात तक रहेगी, जिससे चंद्र दर्शन और पूजन आसानी से हो सकेगा। वहीं, स्नान-दान और अन्य पुण्य कर्म 11 जून 2025, बुधवार को किए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
ज्येष्ठ पूर्णिमा - फोटो : Freepik
संक्षेप में जानें-
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 10 जून 2025, सुबह 11 बजकर 35 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 11 जून 2025, दोपहर 01 बजकर 13 मिनट पर
पूर्णिमा का व्रत: 10 जून 2025 मंगलवार को रखा जाएगा
चंद्रोदय का समय (10 जून): शाम 07 बजकर 41 मिनट
स्नान-दान : 11 जून 2025, बुधवार को किए जाएंगे


ये भी पढ़ें- Ashadha Month 2025: जून में इस तारीख को शुरू हो रहा है आषाढ़ माह, जानें क्या करें और क्या नहीं

4 of 5
ज्येष्ठ पूर्णिमा - फोटो : Freepik
ज्येष्ठ पूर्णिमा का धार्मिक महत्व-
ज्येष्ठ पूर्णिमा को 'ज्येष्ठा पूर्णिमा' और कई स्थानों पर 'वट पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता है, विशेषकर पश्चिमी भारत (महाराष्ट्र, गुजरात) में यह वट सावित्री पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें- Jyeshtha Purnima 2025: जून में कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा ? यहां जानें तिथि, पूजा विधि और चंद्रोदय का समय
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्येष्ठ पूर्णिमा - फोटो : Freepik
इस पवित्र दिन पर किसी भी पवित्र नदी, सरोवर या घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान करना शुभ माना जाता है। स्नान के बाद अपनी इच्छानुसार अन्न, वस्त्र, जल, मिठाई और धन का दान करने से कई गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें