Nirjala Ekadashi 2025: हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल 6 जून 2025 को निर्जला एकादशी है। इस दिन पूजा-पाठ व व्रत रखने पर साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा सालभर की एकादशियों के समान फल प्राप्त होता है। धार्मिक ग्रंथों में निर्जला एकादशी को साल की सबसे बड़ी एकादशी के रूप में माना जाता है। चूंकि यह व्रत ज्येष्ठ माह में रखा जाता है, इसलिए इसे और भी कठिन माना गया है।
दरअसल, ज्येष महीना भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इस माह लगातार गर्मी का तापमान बढ़ने से लोगों के शरीर में पानी की कमी सहित कई अन्य समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन फिर भी भक्तजन प्रभु की कृपा प्राप्ति के लिए निर्जला एकादशी का उपवास रखते हैं जिसके प्रभाव से उनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। वहीं इस दिन कुछ खास चीजों का दान करना और भी शुभ होता है। इससे साधक की सभी परेशानियां दूर और उसे मोक्ष मिलता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Krishna Janmashtami 2025: कब है जन्माष्टमी? यहां जानें तिथि, पूजा विधि और इसका महत्व