फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की दबंगई, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में युवा कांग्रेस के नेता ने बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की। नेता की इस दबंगई के आगे सब मूक बने तमाशा देखते रहे। फोटो: शशि पुरोहित
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की दबंगई, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

2 of 8
मैहतपुर बैरियर पर प्रवेश शुल्क की पर्ची काटने पर युकां नेता ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर नेता और बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मी की आपस में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की दबंगई, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

3 of 8
मामला गरमाता देख दो पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे, लेकिन गुस्साए युकां नेता ने पुलिस कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में एक पुलिस कर्मी की वर्दी तक फट गई जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

कांग्रेस नेता की दबंगई, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

4 of 8
युवा कांग्रेस नेता अपने साथी के साथ नंगल से मैहतपुर की ओर आ रहे थे। मैहतपुर पर टोल टैक्स कर्मचारियों ने कार का टोल टैक्स के रूप में शुल्क मांगा, जिस पर युकां नेता ने गाड़ी बीच बैरियर पर खड़ी करके टोल टैक्स कर्मचारी से गाली-गलौच करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की दबंगई, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

5 of 8
पुलिस चैक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मचारी बीच बचाव करने पहुंचे और मामला शांत करने में जुट गए।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की दबंगई, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

6 of 8
पुलिस कर्मियों ने युकां नेता से गाड़ी को किनारे लगाने कहा लेकिन युकां नेता नहीं माने और पुलिस कर्मचारी से भिड़ गए और दोनों में हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की दबंगई, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

7 of 8
इसी हाथापाई में पुलिस कर्मी की वर्दी फट गई। इसके बाद मैहतपुर पुलिस युकां नेता को पकड़ कर पुलिस चौकी ले आई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता की दबंगई, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी

8 of 8
डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें