पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की नजर में देश का राष्ट्रपति बनने के लिए किसी इन्सान में चार चीजें होना बेहद जरूरी था। साल 2012 में शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर पहुंचे कलाम ने बच्चों के साथ ये चारों बातें साझा की थी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति बनने के लिए कलाम ने गिनाईं थी ये चार जरूरी बातें
2 of 7
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर पहुंचे थे। यहां एक बच्चे ने उनसे सवाल पूछा, सर! आप प्रेजीडेंट कैसे बने?
विज्ञापन
राष्ट्रपति बनने के लिए कलाम ने गिनाईं थी ये चार जरूरी बातें
3 of 7
इस पर कलाम ने कहा कि कुछ भी बनने के लिए चार चीजें जरूरी हैं। पहले बड़ा लक्ष्य होना चाहिए।
राष्ट्रपति बनने के लिए कलाम ने गिनाईं थी ये चार जरूरी बातें
4 of 7
दूसरा
लगातार ज्ञान हासिल करने की इच्छा, तीसरा कठोर परिश्रम और चौथा मुश्किलों
से न डरना। इन चार चीजों का अनुसरण करोगे तो कुछ भी बन सकते हो।
विज्ञापन
राष्ट्रपति बनने के लिए कलाम ने गिनाईं थी ये चार जरूरी बातें
5 of 7
एक
छात्रा ने कलाम से पूछा - कैरियर के तौर पर साइंटिस्ट बनना कैसे चुना, जवाब
था तमिलनाडू़ के स्कूल में 5वीं में पढ़ता था। एक दिन शिक्षक ने पूछा
पक्षी कैसे उड़ता है। मैंने कहा - पंखों से उड़ता है। शिक्षक ने ब्लैक
बोर्ड पर पक्षी और पंख बनाने को कहा। उसी दिन सोच लिया कि मैं विज्ञान के
पंखों से उड़ूंगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति बनने के लिए कलाम ने गिनाईं थी ये चार जरूरी बातें
6 of 7
एक स्कूली छात्र ने कलाम से पूछा कि आप देश के
राष्ट्रपति रहे हैं, राजनितिक दलों के साथ आपका अनुभव कैसा रहा? सवाल सुनने
के बाद कलाम थोड़ी देर के लिए चुप हो गए और फिर हंस दिए। कहा ‘वे अच्छे
लोग हैं।’
राष्ट्रपति बनने के लिए कलाम ने गिनाईं थी ये चार जरूरी बातें
7 of 7
कोई सवाल हो, तो मुझे मेल करना कार्यक्रम के दौरान
डॉ. कलाम ने कहा था कि वे उनकी ई-मेल आईडी पर कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। वे
जवाब तो देंगे ही, साथ में आटोग्राफ की स्कैन कापी और फोटो भी मेल करेंगे।