मनाली में विंटर क्वीन का ताज पहनने के लिए फाइनल राउंड में पहुंचीं 10 सुंदरियों ने अपनी अदाओं के खूब जलवे बिखेरे। कड़ाके की ठंड के बीच विंटर कार्निवाल का शरद सुंदरी स्पर्धा का ताज कुल्लू की युक्ति पांडे के सिर सजा है। शुरुआती दौर से लेकर आखिरी पड़ाव तक कड़ी स्पर्धा में युक्ति ने बाजी मार ली।
विज्ञापन
2 of 7
शनिवार देर रात तक चले आखिरी राउंड के नतीजों में मंडी की एलेक्स को फर्स्ट रनर अप और शिमला की शिवानी को सेकंड रनर अप घोषित किया गया। वॉयस ऑफ विंटर कार्निवाल का खिताब रिषभ भारद्वाज के नाम रहा।
विज्ञापन
3 of 7
आनंद को फर्स्ट रनर अप जबकि श्वेता और दीपक चौहान को संयुक्त रूप से सेकंड रनर अप चुना गया। प्रतियोगिता के आखिरी दिन सर्द मौसम में रैंप पर उतरीं सुंदरियों ने सबका मन मोह लिया।
4 of 7
मनाली की मनुरंगशाला में विंटर क्वीन का ताज पहनने के लिए फाइनल राउंड में पहुंचीं 10 सुंदरियों ने अपनी अदाओं के खूब जलवे बिखेरे। इससे पहले वेस्टर्न राउंड के बाद 20 प्रतिभागी युवतियां प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
5 of 7
टॉप 10 में एलेक्स, अलीशा जैन, संजीवनी राठौर, युक्ति पांडे, तिशिता, राधिका लाल, प्रियंका भारद्वाज, प्रजोल, दिव्या नेगी और तरुषि ने जगह बनाई थी।
विज्ञापन
6 of 7
देर रात तक विंटर क्वीन प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में युवतियों ने रैंप पर कैटवॉक कर जजों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
सुंदरियों के बीच छिड़ी ताज की जंग को देखने के लिए दर्शक माइनस डिग्री तापमान के बीच भी डटे रहे। प्रश्न-उत्तर राउंड में जजों की ओर से पूछे गए प्रश्नों के भी सुंदरियों ने बड़ी बेबाकी से जवाब दिए।