अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में डिजाइनर रितु बैरी के बनाए हिमाचली परिधानों में मॉडलों ने कैटवॉक किया। फैशन शो में हिमाचली युवाओं ने कुल्लू की टोपी, कुल्लू की शॉल, पारंपरिक गहनों समेत सभी जिलों के परिधानों को पहनकर मॉडलिंग की।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा और उज्बेकिस्तान के परिधानों को भी फैशन शो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। हिमाचली परिधान अविस्मरणीय हिमाचल विषय पर आधारित थे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विभाग के निदेशक यूनुस ने बताया कि इस फैशन शो के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहने जाने वाले पारंपरिक परिधानों से देश-विदेश के लोगों को अवगत कराने की कोशिश की गई है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इससे हिमाचल के रीति-रिवाजों को समझने में भी हिमाचल के बाहर के लोगों को आसानी होगी। बता दें, इस मेले में प्रदेश के 13 सांस्कृतिक दल रोजाना प्रदेश की संस्कृति से लोगों को अवगत करवा रहे हैं।
चार बजंतरी दल भी विभिन्न वाद्य यंत्रों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में हिमाचल प्रदेश बतौर थीम स्टेट शिरकत कर रहा है। मेले के दौरान दर्शकों को हिमाचल प्रदेश की उत्कृष्ट कारीगरी का नमूना देखने को मिल रहा है।