फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 हजार फीट ऊंचाई पर माइनस 10 डिग्री तापमान में आईटीबीपी के जवानों ने किया योग, देखें तस्वीरें

Fri, 21 Jun 2019 04:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समुद्रतल से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे पर आईटीबीपी के जांबाजों ने बर्फ और सर्द हवाओं के बीच योग क्रियाओं से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कठिन जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों में योग करने के लिए 50 जवानों का दल बबेली से वीरवार को ही रवाना हो गया था। 
गुरुवार को मढ़ी पहुंचने के बाद जांबाजों ने शुक्रवार की सुबह रोहतांग तक का सफर तय किया गया। इसके लिए उपयुक्त जगह का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवानों ने सुबह सात से आठ बजे तक एक घंटे योग क्रियाएं व प्राणायाम किया। जवानों को आईटीबीपी के सहायक कमांडर रवि शर्मा ने योग के बारे में बताया।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। आईटीबीपी कमांडर कुशल कुमार ने कहा कि आईटीबीपी के जवानों ने रोहतांग में बर्फ के बीच आयुष मंत्रालय के आदेशानुसार योग किया है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए द्वितीय वाहिनी ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थीं। जवानों ने आईटीबीपी केंद्र बबेली के साथ ढालपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी योग कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कमांडेंट कुशल कुमार ने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशानुसार आईटीबीपी जवानों ने रोहतांग के साथ बबेली में ब्यास नदी के किनारे योगाभ्यास किया। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें