फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की इस शराब से कैंसर, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

विज्ञापन
1 of 10
वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल की है। वाइल्ड एप्रीकोट यानि चूली से बनी वाइन से अब कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। पढ़िए कैसे..
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की इस शराब से कैंसर, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

2 of 10
नौणी यूनविर्सिटी (सोलन, हिमाचल प्रदेश) के रिसर्चर डा घनश्याम अबरोल इस पर लंबे समय से रिसर्च कर रहे थे। वाइल्ड एप्रीकोट यानि चूली से बनी वाइन कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों के लिए कारगर साबित हो सकती है। यह दावा किया है कि नौणी विश्व विद्यालय में इसपर काम कर चुके शोधार्थी डा घनश्याम अबरोल नें। उन्होंने चंबा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्पिति में पाए जाने वाले वाइल्ड एप्रीकोट से वरमुथ नामक वाइन इजाद करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की इस शराब से कैंसर, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

3 of 10
नौणी विवि में यह फार्मूला उद्यमियों तक पहुंचाने के लिए लिए खासे प्रयत्न किए जा रहे हैं। नौणी विवि से कुछ अरसा पहले पासआउट अबरोल इन दिनो उत्तराखंड में यूनिर्विसटी आफ हार्टिकल्चर एंड फोरेस्टरी में वैज्ञानिक हैं। वहीं नौणी विवि का फूड एंड टेक्रोलाजी विभाग इस शोध को पेटेंट करवाने के लिए भी प्रयासरत है। विवि के जनरल में इस शोध को प्रकाशित किया गया है।

वैज्ञानिकों की इस शराब से कैंसर, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

4 of 10
अल्कोहल और एंटीओक्सिडेंट का बेजोड मेल- शराब की अपेक्षा वरमुथ नामक वाईन मे 12 से 16 प्रतिशत अल्कोहल होता है। खास बात यह है कि बीवरेज की श्रेणी में इसमें अल्कोहल और एंटिओक्सिडेंट दोनों है। यह टिशूज को नष्ट होने बचाता है। साथ ही शरीर से कई तरह के विकार को दूर भगाता है। शरीर में हाईडेंसिटी लिपोप्रोटीन जिसे हम गुड कोलेस्ट्रोल कहते हैं, इसे बढ़ाता है। हमारे शरीर में गुलेथाइन का भी सरंक्षण करता है।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की इस शराब से कैंसर, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

5 of 10
इस तरह से मधुमेह और कैंसर में कारगर- वरमुथ वाइन में गलूकोज टोलरेंट फैक्टर (जीटीएफ) होता है, जो डायबीटिज को ठीक करने में सक्षम है। रेजवेरट्रोल भी होता है। इस एजेंट को कैंसर जैसी बीमारियों के लिए रामबाण माना गया है।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की इस शराब से कैंसर, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

6 of 10
एल लीटर में, फीसदी 100 एमएल में- टीएसएस बी 17.45, रिडयूसिंग शूगर 5.38 फीसदी, टोटल शूगर 9.96 फीसदी, टिट्राटेबल एसिडिटी (फीसदी एमए) 0.77, पीएच 3.345, इथोनोल (वी/वी फीसदी में), हाइर एल्कोहल (एमजी/ एल) 186.9, वोलेटाइल एसिडिटी (एए फीसदी में ) 0.029, टोटल इस्टर 267.4, टोटल फनोल्स (एमजी/एल) 446.6, टोटल कैरोटिनियाडस (एमजी/एल) 1.118।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की इस शराब से कैंसर, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

7 of 10
जगह-जगह यह नाम- वाइल्ड एप्रीकोट (प्रूनूस एमीनीका एल) को हिमाचल में चूली, जरदालू और सारहा के नाम से जाना जाता है। कश्मीर में इसे चेरकुश या चौरा चौला, कुमाउं में कुशमारू, और लद्दाख में चूल्ट के रूप में जाना जाता है।

वैज्ञानिकों की इस शराब से कैंसर, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

8 of 10
नौणी विवि के कुलपति विजय सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह खोज काफी बेहतर है। इसपर विवि में शोध कार्य सफल रहा है। वरमुथ वाइन कैंसर और मधुमेह के लिए कारगर है।

वैज्ञानिकों की इस शराब से कैंसर, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

9 of 10
लिहाजा अगर कोई इस वाइन उद्योग के लिए इच्छुक हों तो विवि में तकनीकी जानकारी हासिल कर सकते हैं। बागवानों और किसान भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की इस शराब से कैंसर, डायबिटीज से मिलेगा छुटकारा

10 of 10
गौर हो कि हर साल हजारों लोग कैंसर और डायबिटीज की वजह से जान गंवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें