हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी होने से मनाली-केलांग वाया अटल टनल रोहतांग मार्ग और हाईवे-305 पर वाहन सेवा बंद हो गई है। कुल्लू-केलांग के साथ जलोड़ी दर्रा होकर जाने वाली निगम की बसों के पहिए थम गए है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह तक हुई ताजा बर्फबारी से रोहतांग में 15 सेंटीमीटर, कोकसर में 10 सेंटीमीटर और अटल टनल में 5 सेंटीमीटर और जलोड़ी दर्रा में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों से लगातार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खराब मौसम को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लोगों से अटल टनल रोहतांग होकर यात्रा न करने की अपील की गई है। अगर आपात्त स्थिति में यात्रा करनी पड़े तो प्रशासन को सूचित करें।
वहीं दूसरी ओर जिला कुल्लू में किसान-बागवान बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। किसानों-बागवानों की उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं।