फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall Himachal: मई अंत में लाहौल के रिहायशी इलाके बर्फ से लकदक, शिमला समेत अन्य भागों में झमाझम बारिश, ठंड लौटी

Tue, 24 May 2022 07:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मई अंत में चोटियां व लाहौल-स्पीति जिले के कई रिहायशी क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं शिमला समेत प्रदेश के मध्य व कम ऊंचाई वाले भागों में झमाझम बारिश हुई। बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और ऊंचाई वाले भागों में ठंडक बढ़ गई है। केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में 60 वर्ष बाद मई में बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के 11 जिलों चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर, मंडी, कुल्लू में बारिश की संभावना जताई है। 28 मई तक  प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन

2 of 8
बर्फबारी के बाद लाहौल घाटी। - फोटो : संवाद
जिला कुल्लू के साथ लाहौल घाटी में भारी बारिश व बर्फबारी से पारा लुढ़क गया है। मनाली-लेह हाईवे मनाली से दारचा तक यातायात के लिए बहाल है। जबकि दारचा से आगे बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।



 
विज्ञापन

3 of 8
रिहायशी इलाके बर्फ से लकदक। - फोटो : संवाद
इसके अलावा दारचा-शिंकुला सड़क के साथ कोकसर-ग्रांफू-काजा सड़क पर बर्फबारी व भूस्खलन के खतरे को देखते हुए यहां वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। पांगी को जोड़ने वाली सड़क भी दो दिनों से बंद है।

4 of 8
लाहौल में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
यह मार्ग भूस्खलन और पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद है। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भी केलांग-लेह के साथ कुल्लू से काजा बस को बंद कर दिया है। जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिदायत दी है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।
विज्ञापन

5 of 8
लाहौल में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
कुल्लू में तीन माह से चल रहे सूखे में पहली बार 10 घंटे तक झमाझम बारिश हुई है। इससे किसानों-बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। खासकर सेब, टमाटर के लिए बारिश संजीवनी का काम करेगी। बारिश से जिले में 10 से अधिक सड़कें भी यातायात के बाधित हो गई हैं।
विज्ञापन

6 of 8
लाहौल के रिहायशी इलाके। - फोटो : संवाद
न्यूनतम व अधिकतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.8, सुंदरनगर 16.1,भुंतर 13.4, कल्पा 7.6, धर्मशाला 13.2, ऊना 20.2, नाहन 16.9, केलांग 0.4, पालमपुर 13.0, सोलन 13.4, मनाली 9.2, कांगड़ा 16.2, मंडी 16.7, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 17.9, चंबा 15.4, डलहौजी 7.6, कुफरी 7.8, जुब्बड़हट्टी 13 और पांवटा साहिब में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कांगड़ा में अधिकतम तापमान 25.5, ऊना 25.2, डलहौजी 14.1, चंबा 24, केलांग 7.2, धर्मशाला 22, पालमपुर 19, भुंतर 15.9, हमीरपुर 24.7, सुंदरनगर 18.3, कल्पा 12.5, बिलासपुर 20, शिमला 12.4, कुफरी 8.2, सोलन 17 और नाहन में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर भूस्खलन - फोटो : संवाद
चंडीगढ़-मनाली हाईवे बाधित
भूस्खलन के कारण पंडोह बांध के पास चंडीगढ़-मनाली हाईवे बाधित हो गया। मंगलवार सुबह भारी बारिश और फिसलन के कारण सड़क जाम हो गई। हालांकि बाद में हाईवे को बहाल कर दिया गया। 
विज्ञापन

8 of 8
पद्धरी जोत में बर्फबारी। - फोटो : संवाद
उधर, चंबा जिले से सटे जम्मू-कश्मीर के सीमांत क्षेत्र पद्धरी जोत में पांच वर्ष बाद मई माह में बर्फबारी हुई है। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मई माह में हुई भारी बारिश और बर्फबारी से लोगों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें