शनिवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। हालांकि, धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। उधर, शुक्रवार रात को 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा पर एक फीट ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। कोकसर में 15 सेंटीमीटर, दारचा और सिस्सू में 10, मढ़ी में 15 और जलोड़ी दर्रा में 10 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ।