रामपुर में जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
जब वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को उनके गृहक्षेत्र रामपुर लाया जा रहा था तो शिमला से लेकर रामपुर तक हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए। वीरभद्र सिंह की मौत के बाद समूचे शिमला जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। देश भर में अपने नेतृत्व की मिसाल रहे राजा वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन को ठियोग, मतियाना, नारकंडा, कुमारसैन, सैंज, बिथल, नीरथ, भद्राश, दत्तनगर, नोगली और रामपुर में हजारों लोग उनके दर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए।