वेलेंटाइन डे पर शिमला प्यार के रंग में रंगी रही। रविवार को शिमला में भारी संख्या में युवा वेलेंटाइन डे मनाने मॉल रोड और रिज मैदान पर पहुंचे। तस्वीर में रिज मैदान पर प्यार का इजहार करता सैलानी कपल। फोटो: अजय कुमार
Trending Videos
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे: सबके सामने किया प्यार का इजहार
2 of 10
वेलेंटाइन डे मनाने सैलानी भी शिमला पहुंचे। इस मौके पर युवाओं ने चाकलेट, टैडी बियर और परफ्यूम एक दूसरे को गिफ्ट किए।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे: सबके सामने किया प्यार का इजहार
3 of 10
शहर के होटलों, रेस्टोरेंट और डिस्कोथेक में भारी भीड़ रही। मॉल रोड और रिज मैदान पर सुबह से ही युवाओं की आमद शुरू हो गई थी।
वेलेंटाइन डे: सबके सामने किया प्यार का इजहार
4 of 10
मॉल रोड पहुंचे आदित्य और सोनिया ने बताया कि वेलेंटाइन डे पर उन्होंने मूवी देखी और उसके बाद साथ लंच किया।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे: सबके सामने किया प्यार का इजहार
5 of 10
दोनों ने एक दूसरे को गिफ्ट भी दिए। विक्रम, दिनेश और ललित ने बताया कि उन सभी ने एक दूसरे को वेलेंटाइन डे पर ग्रीटिंग कार्ड उपहार स्वरूप दिए।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे: सबके सामने किया प्यार का इजहार
6 of 10
वेलेंटाइन डे के मौके पर कुछ युवाओं ने अपने भाई- बहन तथा परिजनों को भी बधाई दी।
विज्ञापन
वेलेंटाइन डे: सबके सामने किया प्यार का इजहार
7 of 10
वेलेंटाइन डे का शहर के बाजारों पर भी खूब असर नजर आया। युवाओं के लिए खास तौर पर गुलाब के फूल उपलब्ध करवाए गए थे।
वेलेंटाइन डे: सबके सामने किया प्यार का इजहार
8 of 10
लाल गुलाब के दुकानदारों ने मनमाने दाम वसूले। आर्चीज गैलरी एवं गिफ्ट शॉप्स पर भी ग्राहकों की भीड़ नजर आई।
वेलेंटाइन डे: सबके सामने किया प्यार का इजहार
9 of 10
खासतौर पर ‘आई लव यू’ कहते टैडी की खूब डिमांड रही। वेलेंटाइन डे पर केक और कुकीज की भी खूब डिमांड रही। वेलेंटाइन डे पर युवा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहे।
युवाओं ने बताया कि उन्होंने व्हाट्सऐप और फेसबुक के जरिये एक दूसरे को वेलेंटाइन डे विश किया। युवाओं ने सोशल मीडिया पर वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की फोटो भी शेयर की।