शिमला के बल्देहा में हिमाचल प्रदेश प्रथम सशस्त्र वाहिनी ने एक जोरदार अभियान चलाया। फोटोः नरेश भारद्वाज पुलिस के जवानों ने बल्देहां बाजार में सड़क किनारे भांग उखाड़ी और बाजार के चारों ओर सफाई की। उप-पुलिस अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बाजार के दुकानदारों को सफाई का ध्यान रखने का आग्रह किया। इसके बाद छात्रों के साथ पुलिस के जवानों ने स्कूल के चारों ओर भी सफाई की। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।