फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों की टेंशन खत्म, अब सरकार देगी भत्ता, बस पूरी करनी होंगी ये 5 शर्तें

Mon, 17 Apr 2017 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
यदि आप भी बेरोजगार हैं और काम नहीं मिल रहा तो अब सरकार आपकी टेंशन कम करने वाली है। आपको घर बैठे भत्ता मिलेगा वो भी इसी साल से। पहली बार सरकार बेरोजगारी भत्ता देने जा रही है। आइए जानते हैं किसे, कैसे और कब से ये भत्ता मिलेगा-


पढ़ना न भूलें- बैंक में खाता है तो आज ही कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पहली शर्त-  भत्ते के लिए आपको आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाला युवा कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके बाद चंद औपचारिकताएं पूरी करते ही हर माह सरकार आपके खाते में भत्ते का पैसा जमा करेगी।

ये भी पढ़ें- बेरोजगार हैं तो आज ही भर लें ये फॉर्म, हर माह सरकार देगी पैसा
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी शर्त- आवेदक की उम्र 20 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। तीसरी शर्त- युवा सरकारी सेवा से बर्खास्त नहीं होना चाहिए। साथ ही किसी जुर्म में दोषी पाए जाने वाले बेरोजगारों को भी यह भत्ता नहीं मिलेगा।

4 of 7
चौथी शर्त- नियमों के अनुसार इस भत्ते के लिए बेरोजगार होने की स्थिति में पति-पत्नी दोनों की ही सालाना आमदनी दो लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदन के समय ये दस्तावेज देने होंगे।
विज्ञापन

5 of 7
पांचवीं शर्त- बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए सरकार ने एक और शर्त भी लगाई है। वह है रोजगार कार्यालय में पंजीकरण की। यदिए आपका नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज हैं तो आप इस भत्ते के हकदार हैं। मगर इनमें भी सबको ये भत्ता नहीं मिल पाएगा। आगे जानिए क्यों-
विज्ञापन

6 of 7
शर्त के मुताबिक आवेदन तिथि से एक साल पहले रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत युवा ही बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र होंगे। यानि जो अब रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवाएंगे उन्हें ये भत्ता नहीं मिलेगा। उन्हें एक साल बाद मिलेगा। आगे जानिए कैसे और कितना मिलेगा भत्ता-
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ये भत्ता पाने के लिए आपको आवेदन करना होगा। 15 अप्रैल के बाद सरकार घोषणा करेगी कि कहां और कैसे आवेदन करना है। हिमाचल सरकार बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए जबकि विकलांगों को 1500 रुपए भत्ता देगी। तो आप भी अपने दस्तावेज तैयार रखिए ताकि आपको भी ये सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें