मामला हिमाचल प्रदेश ऊना जिला का है, जहां पर एक निजी बस ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इंसान नहीं यहां इंसानियत की भी मौत हो गई!
2 of 6
ऊना जिला में निजी बस ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। देखिए किस तरह से हादसे के बाद स्कूटी सवार सड़क पर तड़पता रहा।
विज्ञापन
इंसान नहीं यहां इंसानियत की भी मौत हो गई!
3 of 6
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर अशोक कुमार निवासी डीसी कालोनी एक्टिवा पर ऊना की ओर आ रहे थे। उसी दौरान जालंधर से नंगल जा रही निजी बस ने स्थानीय पीएनबी के समीप एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी।
इंसान नहीं यहां इंसानियत की भी मौत हो गई!
4 of 6
हादसे में एक्टिवा सवार अशोक कुमार के सिर एवं बाजू में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। घटनास्थल पर काफी देर तक वह तड़पते रहे और खून सड़क पर बहता रहा। मौके पर सैंकड़ों लोगों का हजूम लग गया। मगर कुछ लोग ही घायल को उठाकर अस्पताल ले जाने की हिम्मत जुटा पाए।
विज्ञापन
इंसान नहीं यहां इंसानियत की भी मौत हो गई!
5 of 6
इसके बाइ गंभीर हालत में उन्हें पहले ऊना अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। मगर यहां हालत खराब होने पर डाक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।
पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही अशोक कुमार की मौत हो गई। चिंता इस बात की है कि प्रदेश में आए दिन सड़कों पर होने वाले हादसों में कई बेकसूरों की जान चली जाती है।