बारिश के बाद पहाड़ से बड़े पैमाने पर मलबा आने से दो गांवों में कोहराम मच गया। पत्थर और दलदलनुमा मलबे से ग्राम पंचायत चलामा के गांवों में भगदड़ मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग घरों के ऊपर चढ़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
प्रशासन ने आनन फानन दुआरा वरमाला और लधेरा गांव खाली करा लिए। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। मलबे से गांव की मुख्य सड़क पर चार से पांच फीट मोटी सतह जम गई है। सड़कें भी दलदल के नीचे दब गई हैं।
विज्ञापन
3 of 7
जानकारी अनुसार चलामा पंचायत के तहत रामबोडी व आसपास के क्षेत्रों में बारिश के बाद मलबे की आफत का खतरा मंडराने लगा। बुधवार दोपहर करीब दो बजे अचानक गुरु गोरख मन्दिर कुमलाड़ी चिलामा हेलीपैड रोड पर दलदलनुमा मलबा आना शुरू हो गया।
4 of 7
देखते ही देखते यह मलबा गांवों के भीतर तक पहुंच गया। कई दुकानों के शटर टूट गए और मलबा भीतर जा घुसा। देर शाम तक मलबा गांव को अपनी आगोश में लेता रहा। हेलीपैड रोड के बाद मलबे ने कमलाड़ी चलामा मार्ग को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
5 of 7
rain shimla
गोरख मन्दिर के नाले से आ रहे मलबे में पत्थर भी साथ आ रहे हैं। हालात बिगड़ते देख दोनों गांवों को फौरन खाली करा लिया गया। एसडीएम भटियात बच्चन सिंह ने कहा कि दोनों गांव खाली करा लिए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
ग्रामीणों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है।एडीसी चंबा हेमराज ने बताया कि दलदल आ जाने से चलामा पंचायत के दो गावों को खाली करवाया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को अलर्ट किया गया है।
ग्राम पंचायत आयल के भुजगाली धार में पहाड़ी दरकने से पांच भैंसें मर गईं। जबकि 15 भैंसें घायल हो गई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से बची हुई भैंसों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हादसे के दौरान लोगों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई।