हिमाचल में करीब एक हफ्ते से लापता एनआईटी हमीरपुर के दो छात्र 11 हजार फीट की ऊंचाई पर मंडी के प्रसिद्ध शिकारी देवी मंदिर के नजदीक बर्फ में दबे मिले हैं। इनमें से एक छात्र के शव को जानवरों ने बुरी तरह से नोच डाला है।
विज्ञापन
2 of 9
रेस्क्यू टीमों में आठ घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान दोनों के शव शुक्रवार दोपहर चार बजे बरामद कर लिए हैं। दोनों छात्रों की मौत बर्फ में दबने से हुई है। एक शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह नोच दिया है। आधार कार्ड से सुजानपुर के अक्षय कुमार की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
भूपेंद्र राणा, जय कुमार
3 of 9
वहीं, परिजनों के बताए हुलिए और दी गई फोटो के आधार पर पुलिस दूसरे शव को बिलासपुर के बरमाणा निवासी नवनीत राणा का बता रही है। अभी परिजनों से फाइनल शिनाख्त करवाना बाकी है। पुलिस का मानना है कि चार नहीं, दो ही छात्र ट्रैकिंग के लिए निकले थे। फिर भी क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।
4 of 9
दोनों शवों को लेकर पुलिस टीमें लौट रही थीं, लेकिन मौसम खराब होने और बर्फीला रास्ता होने के चलते टीमें बीच में ही फंस गईं हैं। प्रशासन ने तीसरी रेस्क्यू टीम भी रवाना कर दी है। टीम की देर रात जंजैहली पहुंचने की उम्मीद थी, अब शनिवार सुबह ही दोनों शव नीचे लाए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 9
एनआईटी हमीरपुर के दो छात्र अक्षय कुमार और नवनीत राणा 5 से 8 जनवरी तक छुट्टी लेकर घर के लिए निकले थे। वे घर नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने दोस्त को फोन पर बताया कि वे शिकारी देवी मंदिर जा रहे हैं। छह जनवरी के बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
6 of 9
वीरवार को युवकों के परिजन एनआईटी पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वे शिकारी देवी क्षेत्र की ट्रैकिंग पर निकले हैं। हमीरपुर और जंजैहली चौकी में मिसिंग की एफआईआर दर्ज करवाई। एसडीएम जंजैहली अश्विनी कुमार के आदेश पर शुक्रवार सुबह आठ बजे पुलिस की 40 सदस्यीय दो रेस्क्यू टीमों और स्थानीय लोगों ने जंजैहली के रायगढ़ और बूढ़ाकेदार मार्ग से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
7 of 9
दोपहर चार बजे शिकारी देवी मंदिर की सीढि़यों से पीछे भारी बर्फ में अक्षय कुमार का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। इससे 30 मीटर की दूरी पर दूसरा शव बर्फ में दबा हुआ मिला। रेस्क्यू टीम की अगुवाई एसएचओ गोहर चांद किशोर कर रहे हैं। एसडीएम जंजैहली अश्विनी कुमार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है।
8 of 9
डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल ने बताया कि रेस्क्यू टीमों को दो शव बरामद हुए हैं। ट्रैकिंग के लिए चार नहीं दो ही छात्र रवाना हुए थे। अब शिकारी देवी में अन्य छात्रों के फंसे होने की संभावना कम है।
हिमाचल में बीते शनिवार और रविवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है। छह लोगों की मौत बर्फ में फंसने और हादसों की वजह से जबकि छह लोगों की मौत ठंड से बचने के लिए जलाए कोयले की गैस से हुई है। अब एनआईटी के दो छात्रों की शिकारी देवी क्षेत्र में बर्फ में दबने से जान चली गई है।