फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे वाह! अब सिर्फ 12 रुपए में होगा लाखों का बीमा

विज्ञापन
1 of 10
चौंकिए मत, अब बस 12 रुपए में आपको लाखों रुपए का बीमा कवर मिलेगा। यही नहीं, कोई भी शख्स इस स्कीम का फायदा उठा सकता है। आइए हम आपको बताते हैं इस नइ स्कीम के बारे में।
विज्ञापन

अरे वाह! अब सिर्फ 12 रुपए में होगा लाखों का बीमा

2 of 10
एक जून से मिलेगा कवर: प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना नाम से यह योजना एक जून से शुरू हो रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत 1 जून 2015 से शुरू हो रही है। इसके लिए 31 मई तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। देश के प्रमुख बैंक स्कीम में इनरोलेमेंट की सुविधा 1 मई से शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

अरे वाह! अब सिर्फ 12 रुपए में होगा लाखों का बीमा

3 of 10
कितना मिलेगा कवरः योजना में बीमा धारक को 2 लाख रुपए का दुर्घटना कवर मिलेगा। दुर्घटना के दौरान विकलांगता आदि की स्थिति में 1 लाख रुपए का कवर मिलेगा। हालांकि अगर दुर्घटना के दौरान व्यक्ति की दोनों आंखों की रोशनी चली जाती है, या फिर उसके हाथ और पैर बेकार हो जाते हैं, तो भी 2 लाख रुपए का कवर बीमाधारक को मिलेगा।

अरे वाह! अब सिर्फ 12 रुपए में होगा लाखों का बीमा

4 of 10
किसको मिल सकता है फायदाः कोई भी व्यक्ति जिसका बचत खाता है और उसकी उम्र 18-70 साल तक है, वह स्कीम का लाभ ले सकेगा। इसके लिए उसे हर साल 12 रुपए का प्रीमियम देना होगा।
विज्ञापन

अरे वाह! अब सिर्फ 12 रुपए में होगा लाखों का बीमा

5 of 10
कैसे कराए इनरोलमेंट: जिस बैंक में आपका बचत खाता है, वहां जाकर आप इनरोलमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत बैंक आपको एक फार्म देगा जिसके जरिए आपका बीमा किया जाएगा। प्रीमियम के लिए आपको बैंक फार्म में यह स्वीकृति देनी होगी, कि आपके खाते से प्रीमियम की राशि खुद ही काट ली जाए।
विज्ञापन

अरे वाह! अब सिर्फ 12 रुपए में होगा लाखों का बीमा

6 of 10
बैंक हर साल आपके खाते से प्रीमियम की राशि खुद ही काट लेंगे। साथ ही यह भी जरूरी है कि आप बैंक के नियम के मुताबिक हमेशा बचत खाते में न्यूनतम राशि रखे रहें। बीमा के लिए आपको किसी बीमा कंपनी के पास आवेदन की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

अरे वाह! अब सिर्फ 12 रुपए में होगा लाखों का बीमा

7 of 10
"आधार" होगा जरूरीः इंश्योरेंस कवर देने में डुप्लीकेसी न हो इसलिए स्कीम के तहत केवाईसी में आधार को अहम रखा गया है। नियमों के मुताबिक जो भी व्यकित स्कीम के लिए आवेदन करेगा। उसके केवाईसी के रूप में बैंक “आधार” को प्रमुखता देंगे।

अरे वाह! अब सिर्फ 12 रुपए में होगा लाखों का बीमा

8 of 10
ज्यादा खाते होने पर भी एक ही इंश्योरेंसः अगर किसी खाताधारक का एक से अधिक बैंक में बचत खाता है, तो भी वह केवल एक ही बार इंश्योरेंस करा सकेगा। ऐसा नहीं होगा कि कोई व्यक्ति अलग-अलग बैंक में कई बार इंश्योरेंस का लाभ ले सके। वित्त मंत्रालय की कोशिश है कि स्कीम का लाभ देश का हर व्यक्ति ले सके।

अरे वाह! अब सिर्फ 12 रुपए में होगा लाखों का बीमा

9 of 10
एक स्कीम यह भीः इसी तरह जीवन ज्योति योजना के तहत 18-50 साल की उम्र का व्यक्ति 330 रुपए का सालाना प्रीमियम देकर, 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर ले सकेगा। 55 साल की अवधि के दौरान अगर किसी व्यक्ति की किसी भी कारण मौत होती है, तो उसके उत्तराधिकारी को 2 लाख रुपए की राशि मिलेगी।
विज्ञापन

अरे वाह! अब सिर्फ 12 रुपए में होगा लाखों का बीमा

10 of 10
पंजाब नेशनल बैंक ने राजधानी शिमला में इस योजना के तहत खाते खोलना शुरू कर दिया है। 152 लोगों के मई महीने में खाते खोले गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अवर सचिव राजीव शर्मा का कहना है कि लोग इस योजना से जुड़कर इसका फायदा उठा सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक की शिमला शाखा के अस्सिटेंट जनरल मैनेजर आर्य मित्र गुप्ता ने बताया कि देश का कोई भी नागरिक इस योजना के तहत खाता खुलवा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें