हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के धर्मपुर स्थित मयोह में हुए कार हादसे में दूल्हे की बड़ी बहन के बाद अब उसकी भांजी की भी मौत हो गई है। बीते दिन हुए कार हादसे के बाद घायल भांजी को सरकाघाट चिकित्सालय रेफर किया गया था। गंभीर हालत में बच्ची को नेरचौक मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया था जहां देर रात उसने भी दम तोड़ दिया। कार हादसे के बाद शादी समारोह वाले घर में मातम पसर गया है।