दोनों चचेरे भाइयों की मौत से क्षेत्र में दुख का माहौल है। नहर में लापता युवकों को ढूंढने के लिए गांव और आसपास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद जैसे ही घर लाया गया तो चीखपुकार मच गई। दोनों स्नेहिल स्वभाव के थे। दोनों की मौत का गम पूरे गांव में है। दोनों चचेरे भाइयों की चिता एक साथ जली।