फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बर्फ से ढकी लाहौल की खूबसूरत वादियों को निहारने के लिए उमड़े सैलानी, देखें तस्वीरें

Wed, 23 Nov 2022 06:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)/शिमला
विज्ञापन
1 of 5
बर्फ से लकदक लाहौल का जसरथ गांव। - फोटो : संवाद
 हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में पिछले दिनों हुई बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को गति मिली है। पहले अटल टनल से होकर लाहौल में सैकड़ों पर्यटक जा रहे थे। अब यह आंकड़ा हजारों में पहुंच गया है। मौसम खुलने के बाद घाटी में हजारों पर्यटकों ने दस्तक दी है। पर्यटक बर्फ का दीदार करने के साथ ही बर्फ की चादर पर अठखेलियां कर रहे हैं। बर्फ देखने की चाह में देश-विदेश के पर्यटक अटल टनल रोहतांग से होकर नार्थ पोर्टल के जंखर, फलोंग, कोकसर और सिस्सू पहुंच रहे हैं।

सैलानी नॉर्थ पोर्टल के पास चंद्रानदी की बहती कलकल धारा को निहार रहे हैं। पर्यटक बर्फ की चादर के यादगार लम्हों को कैमरों में भी कैद कर रहे हैं। उधर, पर्यटन स्थल सिस्सू में साहसिक खेलों का भी सैलानी भरपूर आनंद ले रहे हैं। पलदन लाहमो वाटरफॉल भी सैलानियों का आकर्षण बना हुआ है। गौर रहे कि लाहौल-स्पीति में सुबह और शाम के समय तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
कोकसर में सैलानी। - फोटो : संवाद
इसके बावजूद सैलानियों में बर्फ देखने को लेकर क्रेज बरकरार है। बुधवार को भी सैलानियों ने सिस्सू, कोकसर में बर्फीली वादियों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

3 of 5
कोकसर में सैलानियों ने कीं अठखेलियां। - फोटो : संवाद
पर्यटन कारोबारी दावा लामा, राजेश कुमार गुप्ता, रवि कटोच, चेंगा, कमल, सुनील और दीपक ने कहा कि बीते वीकेंड के बाद अटल टनल रोहतांग नार्थ पोर्टल, कोकसर और सिस्सू के नर्सरी में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटकों की आमद बढ़ने से कारोबार अच्छा हो रहा है। 

4 of 5
कोकसर में बर्फबारी का दीदार करने पहुंचे सैलानी। - फोटो : संवाद
गौरतलब है कि रुक-रुककर हो रही बर्फबारी, लगातार गिरते तापमान और सड़क पर फिसलन बढ़ने की वजह से मंगलवार को रोहतांग दर्रा बंद कर दिया गया। कोठी से आगे वाहनों को ले जाने पर रोक लगा दी गई है। गुलाबा बैरियर को भी कोठी स्थानांतरित किया गया है। रोहतांग के दीदार के लिए सैलानियों को अब मई तक का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग। - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि अगले आदेशों तक कोठी से रोहतांग के लिए वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में मनाली के सैर-सपाटे पर आने वाले सैलानी कोठी तक ही जा सकेंगे। हालांकि, लोग अटल टनल से होकर केलांग तक जा सकेंगे। मंगलवार को सोलंगनाला में भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें