फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल में बर्फ और वादियों को निहारने उमड़े सैलानी, होटलों में बुकिंग पर 40 फीसदी छूट

Mon, 14 Dec 2020 11:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/रोहतांग
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में ताजा बर्फबारी के बाद प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों कुफरी, नारकंडा,मनाली, खज्जियार, मैकलोडगंज और सोलंगनाला में बर्फ से मस्ती करने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। बर्फ से लकदक वादियों के दीदार के लिए बड़ी संख्या में हिमाचल पहुंच रहे हैं। उधर, राज्य पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में 31 मार्च 2021 तक कमरों की बुकिंग पर 40 फीसदी का छूट देने का फैसला लिया है। इससे पहले इस छूट को 31 दिसंबर 2020 तक देने की घोषणा की गई थी। अब निगम ने छूट को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

2 of 8
सोलंगनाला में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौली, कसौली, चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित निगम के होटलों में छूट की सुविधा मिलेगी। कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी। निगम ने इस बाबत वेबसाइट को अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 8
सोलंगनाला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
उधर, बर्फबारी से बंद अटल टनल रोहतांग से अब पर्यटक वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। सैलानी अब अटल टनल के साउथ और नाॅर्थ पोटल पर पहुंच रहे हैं। मनाली के सोलंगनाला में भी सैलानियों का तांता लगा हुआ है। मनाली-केलांग मार्ग फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल है। 
 

4 of 8
सैलानियों ने स्कीइंग की - फोटो : अमर उजाला
मनाली के आसपास ही बर्फ की सफेद चादर को देखकर पर्यटकों ने खूब मौज मस्ती कर रहे हैं। सोलंगनाला में साहसिक खेल स्कीइंग, स्नो स्कूटर, माउंटेन बाइक, ट्यूब आदि पर मस्ती पर्यटक करते नजर आए। 

 
विज्ञापन

5 of 8
याक की सवारी - फोटो : अमर उजाला
ताजा बर्फबारी के बाद सोलंगनाला में स्की ढलान पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बन गई है। उधर, पर्यटन नगरी मनाली में हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

6 of 8
मनाली में पर्यटक वाहन - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस और नववर्ष से पहले बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। बता दें ताजा बर्फबारी के बाद मनाली की वादियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। ऐसे में बर्फ को देखने की चाह में विभिन्न राज्यों से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। मनाली के होटलियर विनित मेंहदी रत्ता, अजय अग्रवाल, संदीप सूद ने कहा कि कोरोना के कारण पर्यटन कारोबार पिट गया है। लेकिन मनाली में नवंबर और दिसंबर माह में बर्फबारी होने से अब पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

7 of 8
सोलंगनाला में सैलानी - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष में मनाली में पर्यटन कारोबार के पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान गुप्त राम ठाकुर, स्नो स्कूटर एसोसिएशन के प्रधान भूमि देव ठाकुर ने कहा कि बर्फबारी होने से देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक बर्फ के दीदार के लिए मनाली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

8 of 8
त्रियूंड में बर्फ के बीच मस्ती - फोटो : अमर उजाला
मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि पर्यटन कारोबार को पटरी पर लाने में बर्फबारी की अहम भूमिका है। वहीं, कांगड़ा जिले के धर्मशाला में भी बर्फ से लकदक धौलाधार की पहाड़ियों को निहारने के लिए सैलानी पहुंच रहे हैं। सैलानी मैक्लोडगंज और ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड का भी रुख कर रहे हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें