अचानक आग लगने से निजी वोल्वो बस जलकर राख हो गई। नालागढ़-स्वारघाट हाईवे-105 पर रिया गांव के पास अचानक आग लगने से निजी वोल्वो बस धू-धू कर जल गई। बस में 53 पर्यटक यात्री सवार थे।
विज्ञापन
2 of 6
आग लगते ही पर्यटकों में अफरातफरी मच गई और बस से उतरने के लिए मची भगदड़ के बीच कुछ को मामूली चोटें आईं, लेकिन गनीमत रही कि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
हादसा वीरवार सुबह करीब सवा पांच बजे हुआ। ये सैलानी मनाली घूमने के बाद बस से दिल्ली लौट रहे थे। बस में आग लगने का कारण टायरों का गर्म होना बताया जा रहा है।
4 of 6
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग पूरी तरह राख हो गई।जानकारी के मुताबिक निजी वोल्वो बस (एआर-11-2803) मनाली से दिल्ली जा रही थी। बस जोघों के पास रिया मोड़ पर पहुंची तो बस के टायरों में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
5 of 6
आग लगते ही अफरातफरी मच गई। सैलानियों को बस से सुरक्षित उतारा गया, लेकिन आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।
इसकी सूचना फायरब्रिगेड नालागढ़ को सुबह 5:28 बजे दी गई। अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के प्रभारी हितेंद्र कंवर ने बताया कि आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग से करीब 35 लाख तक नुकसान हुआ है।