रोहतांग के साथ लाहौल की पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हुई है। बदले मौसम से कुंजुम दर्रा, बारालाचा, लीलकंठ, कुगती जोत में हल्का हिमपात हुआ है। रोहतांग घूमने गए सैकड़ों सैलानियों ने ताजा बर्फ के फाहों के बीच खूब मस्ती की। सैलानियों ने बर्फ में साहसिक गतिविधियों के साथ स्नो स्कूटर व घुड़सवारी का भी आनंद उठाया।