फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शिमला में फिर बर्फबारी, केलांग का पारा माइनस 12 डिग्री पहुंचा

Sun, 15 Dec 2019 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में तीन दिन बर्फबारी के बाद रविवार सुबह मौसम खुला और धूप खिली रही, लेकिन राजधानी शिमला में दोपहर को फिर हिमपात हुआ। कुछ देर में सड़कें सफेद हो गईं और यातायात थम गया। इसके बाद कई घंटों तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनजातीय जिले लाहौल के मुख्यालय केलांग का पारा माइनस 12.2 डिग्री पहुंच गया है। पांच क्षेत्रों में पारा माइनस में चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बर्फबारी से बाधित छह नेशनल हाईवे और 299 के करीब सड़कें चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाई हैं। चंबा के जडेरा में पैदल जा रहा एक व्यक्ति फिसलकर खाई में गिरने से घायल हो गया। भारी बर्फबारी और बारिश से सड़कों को 32.77 करोड़ का नुकसान हुआ है।

4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को फिर से हुई बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार से चार दिन तक मौसम साफ रहेगा और 18 दिसंबर तक धूप खिलेगी।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
19 से 21 दिसंबर तक फिर बारिश, बर्फबारी का दौर रहेगा। हिमाचल में इस बार व्हाइट क्रिसमस की भी आस जग गई है। 25 दिसंबर तक लगातार बारिश के आसार बन रहे हैं। बर्फ की चाह में सैलानियों में बर्फ से लकदक पर्यटन स्थलों का रुख कर लिया है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शिमला, मनाली, डलहौजी के होटल पैक हो गए हैं। हालांकि, बर्फीले क्षेत्रों में दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। लाहौल जिला पूरी तरह से कटा हुआ है।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
चंबा के सलूणी ब्लॉक 26, चुराह की 25 और देवीकोठी, टेपा सहित आधा दर्जन पंचायतों पंचायतों में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। जिले के 90 मार्गों पर यातायात ठप है। पांगी उपमंडल पूरी तरह कटा है।

8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान शिमला 0.9, सुंदरनगर 4.6, भूंतर 3.9, कल्पा -4.0, धर्मशाला 1.8, ऊना 7.7, नाहन 8.3, केलांग -12.2, पालमपुर 2.0, सोलन 4.0, मनाली -2.2, कांगड़ा 4.6, मंडी 5.8, बिलासपुर 7.5, हमीरपुर 7.2, चंबा 2.0, डलहौजी-0.3 और कुफरी -2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
प्रमुख शहरों का  अधिकतम तापमान शिमला 7.3, सुंदरनगर 19.1, भूंतर 15.2, कल्पा 4.4, धर्मशाला 11.8, ऊना 19.0, नाहन 17.6, सोलन 17.0, कांगड़ा 18.7, कांगड़ा 18.7, बिलासपुर 20.5, हमीरपुर 20.3, चंबा 14.1 और डलहौजी 02.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
स्थान           बारिश एमएम
कोटखाई        10
खेरी               8
चंबा               3 
मंडी               2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें