तीन जिलों में हिमस्खलन का खतरा, अलर्ट
चंबा जिले के बर्फ से लकदक पांगी, भरमौर, तीसा और सलूणी क्षेत्र में हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। कुल्लू और लाहौल घाटी के संवेदनशील स्थानों में भी लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।