फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां शुरू हो रहा एमटीबी हिमालयन साइकिल रेस का रोमांच, राइडर्स ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Fri, 19 Apr 2019 08:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
एमटीबी हिमालयन साइकिल रेस - फोटो : अमर उजाला
एमटीबी हिमालयन साइकिल रेस का रोमांच शनिवार को शिमला के डाक बंगला से शुरू होगा। हस्तपा के निदेशक मोहित सूद ने बताया कि शनिवार को दो दिन की आठवीं एमटीबी साइकिल रेस शुरू होगी। इसे डाक बंगला से रवाना किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 6
एमटीबी हिमालयन साइकिल रेस - फोटो : अमर उजाला
पहले चरण में अलग-अलग श्रेणी में शामिल 101 साइकिल सवार कुल 67 किलोमीटर के पहाड़ी ट्रैक को पार करेंगे। पहले दिन डाक बंगला से निहारी, सरोग, क्यारटू, कीट सरोग होते हुए डाक बंगला तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
एमटीबी हिमालयन साइकिल रेस - फोटो : अमर उजाला
 दूसरे दिन डाक बंगला से पुरानी कोठी, मशोबरा, क्यारकोटी, तलाई, घरशाल सीपुर क्रेगनैनो होते हुए वापस रिज मैदान साइकिलिस्ट पहुंचेंगे। रेस में बीते वर्ष के विजेता डेविड कुमार, आशीष शेरपा, आकाश शेरपा, अंकित गौर शिमला के रहने वाले हैं। 

4 of 6
एमटीबी हिमालयन साइकिल रेस - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले ऐतिहासिक रिज मैदान से शुक्रवार को आठवीं हीरो एमटीबी शिमला साइकिल रेस का शुभारंभ  प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण संदेश लेकर जागरुकता रैली से किया गया। इस दौरान साइकिल राइडर्स ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। 
विज्ञापन

5 of 6
MTB Himalayan Cycle Race - फोटो : अमर उजाला
रेस का विधिवत शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश राम सुभाग सिंह ने साइकिल स्वारों की इस जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। शहर और इसके आस पास के हैरिटेज रूट पर 25 किलोमीटर की इस जागरूकता रैली में विदेशों और अन्य प्रदेशों सहित हिमाचल के साइकिल रेस में हिस्सा लेने आए दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिज मैदान से प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के संदेश के साथ शुरू हुई इस रैली में सबसे कम आयु के साइकिल सवार 14 वर्षीय हुकम सिंह कुल्लू और वरिष्ठतम 63 वर्षीय विजय मित्तर लुधियाना भी शामिल थे, जो शनिवार को होने वाली साइकिल दौड़ में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें