हिमाचल के सिरमौर जिले में चौपाल-रोनहाट सड़क मार्ग पर सोमवार दोपहर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। इनमें तीन बच्चे और उनका पिता शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक आल्टो कार शिमला के चौपाल से रोनहाट की तरफ आ रही थी। रोनहाट पहुंचने से पहले शिव मंदिर के समीप अचानक कार गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार तारा देवी (31) पत्नी बलबीर निवासी अंजरोली और शिमला की चौपाल तहसील के खादर गांव निवासी कपिल (22) पुत्र मनी राम और नवीन (18) पुत्र कर्म चंद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
जबकि बलबीर पुत्र अनंत राम और उसके तीन बच्चों गुन्नी (4), तनु (5) और समीर (9) साल को गहरी चोटें आई हैं। मृतक तारा देवी बलबीर की पत्नी थी। दुर्घटना दोपहर लगभग 12 बजे हुई बताई जा रही है। कार के खाई में गिरने के बाद वहां लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और घायलों को तुरंत शिलाई अस्पताल भेजा।
4 of 5
मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम मौके पर ही करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे गए। एसडीएम शिलाई जीएम सकलानी स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार जबकि घायलों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की।
जांच अधिकारी एएसआई राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना की वजह चालक की लापरवाही प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने भादंसं की धारा 304 और 279 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।