जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिला के अबंतीपुरा लैथापोरा में शहीद हुए कुलदीप राय को हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव टिक्कर खतरियां में किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
कुलदीप के बड़े बेटे नीरज ने पिता को मुखाग्नि दी। इससे पूर्व दोपहर करीब एक बजे जैसे ही शहीद कुलदीप की पार्थिव देह उनके घर पहुंचाई गई तो समूचा गांव मातम में डूब गया। कुलदीप की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
3 of 6
अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक रमन कुमार, तहसीलदार टौणी देवी मुंशी राम, स्थानीय पटवारी राजेश कुमार, डीएसपी हमीरपुर रेणू शर्मा मौजूद रहीं।
4 of 6
सीआरपीएफ चंडीगढ़ रेंज के डीआईजी एके कौंडल के अतिरिक्त जम्मू कश्मीर, श्रीनगर और चंडीगढ़ से सीआरपीएफ के 32 जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 6
विधायक कमलेश कुमारी, सुरेश कुमार, प्रेम कौशल, डा. अनिल धीमान, रमेश डोगरा, अशोक ठाकुर, राजेश ठाकुर, जैमल ठाकुर ने भी शहीद को अंतिम विदाई दी। सीआरपीएफ के डीआईजी वीके कौंडल ने बताया कि शनिवार राम दो बजे आतंकवादियों ने कैंप पर हमला कर दिया।
इस हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए और तीन सैनिक घायल हो गए। धुंध के कारण आतंकी कैंप में घुस आए थे। सैनिकों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। वहां पर सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। उल्लेखनीय है कि कुलदीप दो साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे।