फ्रिज और माइक्रोवेव की सुविधा
रेलवे के ‘रेस्टोरेंट कोच’ में खाने पीने के लिए फ्रिज, माइक्रोवेव, हॉट बेवरेज वेंडिंग मशीन की भी व्यवस्था की गई है। ‘रेस्टोरेंट कोच’ में खूबसूरत साज-सज्जा की गई है। इसमें सामान्य के मुकाबले बड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं। लोहे की आकर्षक रेलिंग से कोच की खूबसूरती और अधिक बढ़ गई है। इसके अलावा पूरे कोच में एलईडी लाइटिंग की गई है।