बीआरओ के कमांडर कर्नल उमा शंकर ने कहा कि रोहतांग और मढ़ी के आसपास बर्फीला तूफान चलने से बहाल किए मार्ग को बार-बार बहाल करना पड़ रहा है। वहीं, लाहौल घाटी में प्रचंड शीतलहर से मुश्किलें बढ़ गई हैं। केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.0 और अधिकतम 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शून्य से नीचे तापमान से घाटी में नदी-नाले जम गए हैं।