कोरोना काल के दौरान हिमाचल के शिमला से करीब 88 किमी दूर चौपाल के मड़ावग में सेब का पहला स्मार्ट बगीचा तैयार किया गया है। उच्च न्यायालय शिमला में वकालत कर रहे युवा बागवान तेजस्वी डोगरा ने सेंसर और माइक्रोचिप का प्रयोग कर मोबाइल से नियंत्रित होने वाला बगीचा तैयार किया है। तेजस्वी का दावा है कि पूरी तरह मोबाइल की मदद से प्रबंधन और नियंत्रण वाला यह पहला बगीचा है। शिमला में रहते हुए वह अपने बगीचे का पूरा रखरखाव मोबाइल की मदद से कर सकते हैं। स्मार्ट बगीचे की यह तकनीक उन बागवानों के लिए बेहद लाभप्रद है जो नौकरी या अन्य वजहों से बगीचे से दूर शहरों में रहते हैं।