फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अटल टनल रोहतांग के उस पार जन्नत जैसे नजारे, आप भी चले आइए वादियां निहारने

Thu, 05 Nov 2020 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर रतन कटोच, अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घाटी में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में गुफा होटल स्नो प्वाइंट बन गया है। गुरुवार को सैकड़ों पर्यटक गुफा होटल के पास बर्फ पर अठखेलियां करते नजर आए। चंद्रा नदी के समीप पर्यटक फोटोग्राफी और सेल्फी लेते भी नजर आए। इसके साथ ही सैलानियों ने स्कीइंग का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों ने स्थानीय युवाओं से स्कीइंग के गुर सीखे। यादगार लम्हों को अपने कैमरे में कैद किया। घंटों बर्फ पर मस्ती करने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए टी स्टाल पर फास्ट फूड का भी आंनद लिया। हालांकि शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से सैलानियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खासकर महिलाओं को शौचालय नहीं होने से काफी दिक्कतें पेश आईं। नॉर्थ पोर्टल के बाहर मोबाइल सिग्नल के अभाव के चलते कुछ पर्यटक परेशान भी नजर आए। मोटर बाइक पर आए कुछ पर्यटकों ने ठंड का आभास होने पर दस्ताने, मफलर और टोपी की खरीदारी भी की।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शाम के समय सिस्सू झील के किनारे पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। घाटी में पर्यटन कारोबारी सुभाष, प्रणब , उमेश, नीरज और अनिल ने कहा कि बर्फ के दीदार को हर दिन सैकड़ों सैलानी लाहौल का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जिससे युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। सिस्सू पंचायत की प्रधान सुमन ने कहा कि आने वाले समय में सैलानियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए स्थानीय जनता को प्रशासन के साथ सहयोग करना होगा। ताकि सैलानी अच्छी यादें लेकर वापस जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें