फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक तस्वीरें: टेंपो के नीचे कुचला गया डेढ़ साल का मासूम, 19 घायल

Fri, 12 Apr 2019 07:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजावर/हरोली(ऊना)
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के के पंडोगा में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सर्वजोत सिंह पुत्र लखविंद्र सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। वहीं लखविंद्र सिंह की दोनों बाजू फ्रेक्चर हो गई हैं। हादसे में 19 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। यहां से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है। हादसे का कारण टेंपो की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं का जत्था टेंपो में लुधियाना से बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेकने जा रहा था। बताया जा रहा है कि टेंपो में करीब चार दर्जन के करीब श्रद्धालु सवार थे। हादसा उस वक्त हुआ जब पंडोगा की उतराई उतरते समय चालक ने टेंपो से नियंत्रण खो दिया जिससे यह पलट गया।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद पंडोगा श्रद्धालुओं की चीख-पुकार से दहल गया। दर्दनाक हादसे में टेंपो के नीचे कुचलने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस में ईसपुर अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
यहां से इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी घायलों को हरोली और ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया गया है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में ये हुए घायल- पंडोगा में हुए हादसे में घायलों की पहचान आशा रानी (31), लखविंद्र सिंह (26), प्रदीप सिंह (31), परमजीत सिंह (29), बेबी(50), मंजीत(25), रत्न सिंह(53), ज्योति(24), जगीर सिंह(32), जवजोत सिंह(4), सकुंतला(80), अमरीक सिंह(65) सभी निवासी पंजाब के लुधियाना स्थित शिमला पुरी के रहने वाले हैं। इसके अलावा सतनाम कौर(41), हरविंद्र सिंह(41), कुलविंद्र(17), सिमरनजीत(18) निवासी जालंधर, सीमा (25) रजनी(30) एवं सुखदेव सिंह(11) निवासी पटियाला के रहने वाले हैं। घायल प्रदीप, परमजीत सिंह और हरविंद्र सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें।

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें