फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने बहाया पसीना, जीत के लिए बनाया 'खास प्लान'

विज्ञापन
1 of 11
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले टी 20 मैच में जीत दर्ज करने के लिए धोनी के धुरंधर दूसरे दिन भी कड़े अभ्यास में जुटे रहे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन सुबह से लेकर शाम तक कड़ा अभ्यास किया।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने बहाया पसीना, जीत के लिए बनाया 'खास प्लान'

2 of 11
दूसरे दिन विराट कोहली, रोहित शर्मा, भुवनेश कुमार, स्टूअर्ड बिन्नी सहित अन्य खिलाड़ी तड़के ही स्टेडियम की जिम में पहुंचे। यहां पर करीब दो घंटे पसीना बहाया है। थोड़ा आराम करने के बाद खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस में जुट गए।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने बहाया पसीना, जीत के लिए बनाया 'खास प्लान'

3 of 11
दोपहर को सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, मोहित शर्मा और अक्षर पटेल मीडिया से थोड़ी देर के लिए रूबरू हुए। इसके बाद खिलाड़ी फिर अभ्यास में जुट गए। धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने धर्मशाला की तेज पिच पर हाथ आजमाकर आने वाली चुनौतियों को समझा।

टीम इंडिया ने बहाया पसीना, जीत के लिए बनाया 'खास प्लान'

4 of 11
सीरीज के पहले टी-20 मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया कोई भी चांस नहीं खोना चाहती है इसलिए भारतीय टीम के खिलाड़ी अधिकतर समय मैदान को ही दे रहे हैं।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने बहाया पसीना, जीत के लिए बनाया 'खास प्लान'

5 of 11
गीली गेंद के साथ अभ्यास
सीरीज का पहला टी-20 मैच धर्मशाला में खेला रहा है, जो सायं सात बजे शुरू होगा। इसलिए मैच के दौरान ओस गेंदबाजों को परेशान कर सकती है। इसलिए टीम इंडिया के गेंदबाज गीली गेंद के साथ गेंदबाजी करने का अभ्यास कर रहे हैं। गेंदबाजों की स्पेशल प्रैक्टिस हो रही है।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने बहाया पसीना, जीत के लिए बनाया 'खास प्लान'

6 of 11
रैना ने कहा कि धर्मशाला के मैदान पर टॉस जीतना किसी किसी भी टीम के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। मैच रात को होने के चले लाइट फ्लैश मुश्किल पैदा करती है। बैट पर लगने के बाद गेंद ज्यादा उछाल मारती है।
विज्ञापन

टीम इंडिया ने बहाया पसीना, जीत के लिए बनाया 'खास प्लान'

7 of 11
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के लिए उन्होंने कोई खास प्लान नहीं बनाया है। दक्षिण अफ्रीका के पेस अटैक से हम अपनी स्ट्रैंथ से पार पाएंगे। मैं धर्मशाला के मैदान पर अंडर 19 से खेल रहा हूं। यहां की हवा भारी होने के चलते गेंदबाजों के लिए मुश्किल तो खड़ी होती है लेकिन हम कड़े अभ्यास से इससे पार पा लेंगे।

टीम इंडिया ने बहाया पसीना, जीत के लिए बनाया 'खास प्लान'

8 of 11
बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह किसी भी पैट्रन में खेल सकते हैं। उन्हें अपनी स्ट्रैंथ पर पूरा भरोसा है।

टीम इंडिया ने बहाया पसीना, जीत के लिए बनाया 'खास प्लान'

9 of 11
आलराउंडर अक्षर पटेल बोले कि उन्हें अपनी स्ट्रैंथ पर पूरा भरोसा है। धोनी और कोहली दोनों की कप्तानी बेहतर है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए चैलेंज है। हमारे खिलाड़ी अंडर प्रैशर नहीं हैं।

टीम इंडिया ने बहाया पसीना, जीत के लिए बनाया 'खास प्लान'

10 of 11
मैदान में प्रैक्टिस करते खिलाड़ी
विज्ञापन

टीम इंडिया ने बहाया पसीना, जीत के लिए बनाया 'खास प्लान'

11 of 11
प्रशंसक ऑटोग्राफ के लिए लगे रहे चांस में
आटोग्राफ के लिए दूसरे दिन भी प्रशंसक क्रेजी रहे। स्टेडियम और होटल पवेलियन के बाहर युवाओं का जमावड़ा लगा रहा। प्रशंसक धोनी, कोहली, रैना की एक झलक पाने को बेताब दिखे। चांस मारकर कुछ प्रशंसक ऑटोग्राफ पाने में सफल भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें